
अंकित वाल्मीकि। पत्रिका फाइल फोटो
पाली। राजस्थान के पाली जिले में शादी समारोह के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। प्रदेश में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। लेकिन, पाली जिले के खारिया सोढ़ा गांव में जब शुक्रवार रात को एक शादी समारोह में बिंदोली के दौरान युवक के नाचने पर शादी में आए दूसरे मेहमानों से उसका विवाद हुआ तो नाचने वाले युवक की लोगों ने बेरहमी से पिटाई की। उसे अस्पताल ले जाने लगे तो कुछ लोग गाड़ी में जाने नहीं दिया। इस पर ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाई तथा घायल युवक को सोजत के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
थानाधिकारी कमला लौहार ने बताया कि पीपाड़ निवासी अंकित वाल्मीकि 22 अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने खारिया सोढ़ा गांव आया था। रात में डीजे पर नाचने की बात पर विवाद हुआ। शादी में आए मेहमानों के एक गुट के लोगों ने उससे मारपीट की। जिससे अंकित घायल हो कर जमीन पर गिर गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाने लगे तो आरोपियों ने कार काे घेर लिया तथा कार पर डंडे बरसाए। करीब एक घंटे तक कार को रोका रखा।
पुलिस ने बताया कि दूसरे रिश्तेदारों व ग्रामीणों की दखल के बाद एंबुलेंस बुलाई और अंकित को सोजत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस उपअधीक्षक रतनाराम देवासी मौके पर पहुंचे। अंकित के परिजनों ने सोजत निवासी मदनलाल वाल्मीकि सहित दस जनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया तथा मृतक पेशे से टैक्सी ड्राइवर था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी।
माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में भी इसी साल मार्च महीने में ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां बारात में डीजे पर नाचने की बात पर विवाद हुआ और एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक विशाल कोटा में डीजे का काम करता था और 2017 में उसकी शादी हुई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। पिछले साल बूंदी जिले के लक्ष्मीपुरा गांव में भी एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में खुशीराम नाम के युवक की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी। हनुमानगढ़ में भी फरवरी 2024 में ऐसा मामला सामने आय था। जहां शादी समारोह के दौरान मुखराम से कुछ लोगों को झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के चलते आरोपियों ने दो महीने बाद युवक की हत्या कर दी थी।
Published on:
28 Jun 2026 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
