पाली

Fagotsav 2025 : मारवाड़ी अंदाज में गीतों की सरगम पर थिरकी महिलाएं, देखें वीडियो…

पाली शहर में आयोजित रजवाड़ी फाग उत्सव में महिलाओं ने किया नृत्य

less than 1 minute read
Mar 09, 2025
पाली शहर में आयोजित रजवाड़ी फाग उत्सव में नृत्य करती महिलाएं।

Fagotsav 2025 : पाली। ठेठ मारवाड़ी अंदाज में श्रृंगारित महिलाएं..., फाग गीतों की सरगम... और बरसते फूलों के बीच नृत्य करती युवतियां...। कमोबेश ऐसे ही नजारों के बीच रविवार को सूरजपोल िस्थत एक होटल में रजवाड़ी फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने नृत्य कर खुशी का इजहार किया।

आयोजक रेणु कंवर ने बताया कि मुख्य अतिथि रामपाल शर्मा, कन्या महाविद्यालय प्राचार्य विनीता कोका, ममता लश्करी, शानू पारख, महिला सुरक्षा सुरक्षा सहयोगी समिति संस्थापक कुलदीप पंवार, विक्रम सिंह परिहार की मौजूदगी में पीहू भाटी ने खम्मा घणी खम्मा घणी म्हारे राठौड़ा ने खम्मा घणी... पर नृत्य कर तालियां बटोरी। चेतना ने पिया आवो तो..., आरती ने जला शेर..., ममता पंवार ने दिल जाने जिगर..., प्रीति बालवंशी ने मुखड़ा पिया का..., अनिता ने म्हारी सुंदर गौरी, रेखा श्रीमाली ने शीशा...,पूनम ने फागणियो..., संजना शर्मा ने थारो फोटो देखने... व रेणु कंवर परिहार ने चार चार चुड़ला... गीतों पर प्रस्तुति दी।

उत्सव में किया सम्मान

कार्यक्रम में मिसेज फागण, मिस फागण, बेस्ट डांस, बेस्ट लुक व बेस्ट किड्स को सम्मानित किया गया। निर्णायक रेणु कंवर, अचला शर्मा एवं रेणुका राजपुरोहित रही। सुंदर नृत्य में हिमांशी रामावत, छोटी बाईसा गार्वी कंवर, कंवरानी सा फागन पूनम राठौड़, मिस फागन रेखा श्रीमाली, फूटरा बाईसा आरती कंवर रही। संचालन रेणुका राजपुरोहित ने किया। कार्यक्रम में प्रीति बालवंशी, पिंकी पंवार, हंसा डागर, गुरमीत कौर, मधुबाला शर्मा, संध्या दवे, हर्षा पंवार ने सहयोग किया।

Published on:
09 Mar 2025 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर