पाली

मकान में चोरी के पांच माह बाद राजफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

- पाली जिले के रास थाना क्षेत्र के धूलकोट ग्राम के खेड़ा रास्ते पर हुई थी चोरी
less than 1 minute read
Aug 09, 2021
मकान में चोरी के पांच माह बाद राजफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
मकान में चोरी के पांच माह बाद राजफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार,मकान में चोरी के पांच माह बाद राजफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार,मकान में चोरी के पांच माह बाद राजफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

पाली/बर मारवाड। रायपुर थाना क्षेत्र के गांव धूलकोट में खेड़ा रोड पर मार्च में सूने मकान में चोरी कर चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य चोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
रायपुर थाना अधिकारी मनोज राणा ने बताया मार्च में धूलकोट गांव में भंवरलाल सीरवी के यहां सूने मकान में घुसकर चोरी करने के मामले में मुख्य सरगना मुकेश पुत्र भीकाराम नायक निवासी बिराटिया कलांए प्रदीप पुत्र सोहनलाल नायक निवासी बिराटिया कलां व रवि पुत्र सुखराम नायक निवासी गिरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से चोरी के जेवरात बरामदगी करने का प्रयास कर रही है।

मुख्य सरगना मुकेश के खिलाफ कई थानों में है मामले दर्ज
चोरी के मुख्य सरगना मुकेश नायक के खिलाफ अलग.अलग थानों में कई प्रकरण दर्ज है। क्षेत्र में अन्य चोरियों के बारे में भी गिरोह से पूछताछ जारी है। यह आरोपी शातिर है। पुलिस उससे व उसके साथियों से माल बरामद के बारे में पूछताछ कर रही है।

Published on:
09 Aug 2021 09:20 pm