पाली

यहां धमाके के साथ विस्फोट, चार जने झुलसे

- पुलिस ने घटनास्थल को किया सीज
less than 1 minute read
May 02, 2021
यहां धमाके के साथ विस्फोट, चार जने झुलसे
यहां धमाके के साथ विस्फोट, चार जने झुलसे

पाली/रानी। जिले के रानी नगर के धर्मवीर मैदान वार्ड नंबर पांच के चौधरियों का मोहल्ले में शनिवार शाम को तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। यह धमाका किससे हुआ है फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है । घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर किया गया।

रानी थाना एएसआई मेघाराम चौधरी ने बताया कि देर शाम चौधरियो के मोहल्ले में स्थित पीर अब्दुल हनीफ के मकान के प्रथम तल जहां अब्दुल शहीद अपने परिवार के साथ रह रहा था । तेज़ धमाके के साथ विस्फोट की सूचना मिली ।जहाँ अब्दुल शहीद, उसकी पत्नी मेहजबीन, पुत्र मोहम्मद जफी, पुत्री याशमीन बुरी तरह से झुलस गए। मोहम्मद जफी धमाके के कारण प्रथम तल से नीचे सडक़ पर आ गिरा। उसके सर गम्भीर चोट आई। इस दौरान कोविड गश्त पर निकले उपखण्ड अधिकारी गोमती शर्मा एवम अधिषासी अधिकारी दिन मोहम्मद ने अपने वाहनों से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पाली रेफर किया गया।

धमाके की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली ब्रजेश सोनी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू गैस लीकेज के कारण यह हादसा होने की संभावना है। उन्होंने घटना स्थल एवम अब्दुल शहीद की वेन का मुआयना भी किया । पुलिस ने बताया कि घटना स्थल को सीज किया गया है। जिस के विशेषज्ञ दल द्वारा जांच करवाई जाएगी।

Published on:
02 May 2021 08:56 am