पाली

जन हित के कार्य को प्राथमिकता दें जनप्रतिनिधि : सांसद चौधरी

धनला. पाली सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को राजनीति से हटकर सोचते हुए जनता के कार्य और विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2019, 1:48 AM IST
जन हित के कार्य को प्राथमिकता दें जनप्रतिनिधि : सांसद चौधरी
जन हित के कार्य को प्राथमिकता दें जनप्रतिनिधि : सांसद चौधरी

धनला. पाली सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को राजनीति से हटकर सोचते हुए जनता के कार्य और विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। लोकतंत्र में सरकार बदलती रहती है, लेकिन जनता के कार्य और क्षेत्र के विकास की गति नहीं रुकनी चाहिए।
वे मंगलवार को मगरा क्षेत्र की भगोड़ा ग्राम पंचायत के गुड़ा भोपा में निर्माणाधीन 33 केवी डिस्कॉम कार्यालय परिसर में स्नेह मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं और पूर्व में रुके हुए कार्यों को प्रभावी ढंग से शुरू करवाएं। अध्यक्ष मारवाड़ जक्ंशन विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में घोषित 61 नम्बर हाइवे को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने का सांसद से अनुरोध किया। कार्यक्रम में मारवाड़ जक्ंशन प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत, भगोड़ा सरपंच रतनसिंह रावत, राजेन्द्रसिंह फुलाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लाभार्थी श्रवणसिंह, रतनसिंह गुड़ा भोपा की ओर से महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

पांच लाख सीसी सडक़ की घोषणा
ग्रामीणों की मांग पर सांसद चौधरी ने सांसद कोष से बावलियों का ओड़ा हथाई से बेरा नवोड़ा तक पांच लाख की लागत से सीसी सडक़ के निर्माण की घोषणा की। विधायक सिंह ने गुड़ा भोपा मिडिल स्कूल को सैकंडरी में क्रमेान्नत करवाने का भरोसा दिलाया।

नगर पालिका करवा रही वितरिका की सफाई
पावा. एक नवबंर को जवाई बांध से सिंचाई के लिए पहली पाण खुलनी निर्धारित है। 11 अक्टूबर को जोधपुर के संभागीय आयुक्त एवं अध्यक्ष के सान्निध्य में आयोजित जल वितरण की बैठक में नहरोंं एवं माइनरों की सफाई करवाने के लिए नगरपालिका सुमेरपुर एवं जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए गए। ऐसे में सुमेरपुर शहर के समीप से गुजरने वाली वितरिका की सफाई अभियान शुरू किया है। इओ योगेश आचार्य ने बताया कि करीब डेढ़ किमी तक वितरिका की सफाई की गई है। इधर, जालोर जिले के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए श्रमिकों से सफाई अभियान जारी है।

Updated on:
23 Oct 2019, 1:48 AM IST
Published on: