पाली

Golden Book of World Records : स्वर्ण अक्षरों से अंकित हुआ पाली का नाम

-3750 वर्ग फीट में सजाई तिरंगा रंगोली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज-पाली बांगड़ स्कूल मैदान में राजस्थान पत्रिका की ओर से बनाया गया राष्ट्रीय ध्वज
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2022, 10:41 PM IST
Golden Book of World Records : स्वर्ण अक्षरों से अंकित हुआ पाली का नाम
Golden Book of World Records : स्वर्ण अक्षरों से अंकित हुआ पाली का नाम

Golden Book of World Records : पाली। साख, विश्वास और पाठकों की ताकत से राजस्थान पत्रिका ने पाली में आजादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर स्वर्ण अक्षरों में पाली का नाम अंकित कर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्र के मान, सम्मान और आन तिरंगा ध्वज की सबसे विशाल रंगोली सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिनभर मन, मेहनत और मान के साथ रची और जब 3750 वर्गफीट की रंगोली कैनवास पर उतरी तो सैकड़ों लोग इस नयनाभिराम दृश्य के साक्षी बने। शहर के गणमान्य नागरिकों ने इसे जिले का गौरव बताया। जिला कलक्टर नमित मेहता, विधायक ज्ञानचंद पारख और अन्य विशिष्ट लोगों ने कहा कि राजस्थान पत्रिका परिवार का इसके लिए आभार कि पाली को राष्ट्रीय गौरव के साथ विश्व रिकार्ड का गौरव प्रदान किया। इस दौरान हुए कई राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों ने आजादी के अमृत महोत्सव के उत्सव को उत्साहपूर्ण बनाया।

अविस्मरणीय बना दिन
पाली का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने से 14 अगस्त का दिन हर पालीवासी के लिए अनुपम, पावन व अविस्मरणीय बन गया। जिसे पीढि़यों तक याद रखा जाएगा। इसे राजस्थान पत्रिका ने संभव किया आप सभी के सहयोग से। राजस्थान पत्रिका की ओर से बांगड़ स्कूल मैदान में आयोजित आजादी के गर्व का पर्व में वंदे मातरम सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जमीन पर 3750 वर्ग फीट में तिरंगे की दृश्नीय रंगोली सजाई। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के नेशनल हैड आलोक कुमार ने देखने के बाद उसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज किया। उन्होंने जैसे ही वर्ल्ड रिकॉर्डस का सम्मान सौंपा, बांगड़ स्कूल मैदान परिसर वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

स्वर्णिम आभा बिखरने के ये बने सहभागी
गर्व के इस पर्व का सहभागी यों तो हर जिलेवासी बना, लेकिन स्वर्णिम आभा से पाली को आच्छादित करने में सबसे अहम रहे बीसीएम प्रोपर्टीज व सहभागी बना वंदे मातरम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल। इसके साथ ही माही इवेंट्स व श्रीबाबा रामदेव डीजे साउण्ड ने सहयोग किया। इसमें द उम्मेद इंटरनेशनल स्कूल आबूरोड भी सहयोगकर्ता रहे।

Published on: