पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं का मैत्री क्रिकेट मैच 25 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड रोड स्थित क्रिकेट एकेडमी में अपराह्न 4 बजे से होगा। समिति अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि पुष्पा जैन की पुण्यतिथि 2 मार्च के तहत सदभावना सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसमें पुरुष वर्ग के […]
पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं का मैत्री क्रिकेट मैच 25 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड रोड स्थित क्रिकेट एकेडमी में अपराह्न 4 बजे से होगा। समिति अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि पुष्पा जैन की पुण्यतिथि 2 मार्च के तहत सदभावना सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसमें पुरुष वर्ग के लिए क्रिकेट, महिला वर्ग के लिए जीवदया कार्यक्रम, क्रिकेट, सितोलिया, म्यूजिकल चेयर, वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समिति सचिव रितेश छाजेड़ ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर समिति सदस्यों व कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें प्रतियोगिता संयोजक बनाए गए। चेनराज तलेसरा की स्मृति में विमलादेवी, महेंद्र, नरेश तलेसरा परिवार व श्याम परिवार सहयोग कर रहे हैं। बैठक में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू, मण्डल अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह भाटी, सोमनाथ मण्डल पूर्व अध्यक्ष मुकेश नाहर, महामंत्री प्रतापसिंह मारवाड़ी, नवीन वागोरिया ,बहादुरसिंह राठौड़, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता सुमन सैन, नयना व्यास आदि मौजूद रहे।