पाली

राजस्थान के इन 12 जिलों में किसी भी समय भारी बारिश, अलर्ट जारी

Monsoon Update : राजस्थान में जुलाई के दौरान बारिश का आंकड़ा भले ही औसत से कम रहने की संभावना है। लेकिन अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 12 जिलों में किसी भी समय बारिश शुरू हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 1:57 PM IST
ALT TEXT
,

Monsoon Update : राजस्थान में जुलाई के दौरान बारिश का आंकड़ा भले ही औसत से कम रहने की संभावना है। लेकिन अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 12 जिलों में किसी भी समय बारिश शुरू हो सकती है। चार जिलों में भारी और 8 जिलों में मध्यम दर्ज की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, आगामी दिनों में बारिश का दौर धीमा होगा, लेकिन 8 जुलाई से फिर झूम के बरसेंगे बदरा।

इन जिलों में दिखाई देगा असर
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो दौसा, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में अगले तीन घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान दो-तीन स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। उधर, कोटा, बूंदी, बारां, चूरू, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 2 व 5 जुलाई को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

औसत से कम होगी बारिश
जयपुर मौसम केन्द्र की माने तो जुलाई के दौरान राजस्थान में औसत से कम बारिश होगी। इस बड़ा कारण बिपरजाॅय रहा है। कहा जा रहा है कि जून के दौरान देश में 6 से 19 जून तक बिपरजाॅय की उपस्थिति के चलते राजस्थान में तूफानी बारिश ने कहर ढाया और मेहर भी बरसाई। जिससे मानसून की बारिश का 25 प्रतिशत आंकड़ा तो पूरा हो गया। अब मानसून के दौरान अच्छी बारिश का इंतजार है।

देश में यहां सामान्य से ज्यादा बारिश
मौसम विज्ञान विभाग की माने तो मध्य भारत और आसपास के दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के अधिकांश क्षेत्रों व उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत के कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
मौसम विज्ञान विभाग की माने तो जुलाई के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य और सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो राजस्थान में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। उधर, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

Updated on:
1 Jul 2023, 1:57 PM IST
Published on: