पाली

बीडीओ ने रायपुर-पिपलिया सरपंच के खिलाफ दर्ज कराया मामला

अभद्र व्यवहार और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप, पंचायत समिति स्टाफ आज से करेगा कार्य बहिष्कार

2 min read
Jul 24, 2018
Old Man Death
मौत

पाली. रायपुर मारवाड़ बीडीओ के साथ दो सरपंचों द्वारा पंचायत समिति में अभद्र व्यवहार कर धमकाने व पंचायत समिति का रिकार्ड फाडऩे का मामला सामने आया है। सोमवार को विकास अधिकारी ने अपने कार्यालय स्टाफ व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस थाने पहुंच रिपोर्ट दी। पुलिस ने रायपुर व पिपलिया कला सरपंच सहित छह जनों के खिलाफ धमकाने, रिकॉर्ड फ ाडऩे व राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पंचायत समिति स्टाफ ने रायपुर व पिपलिया सरपंच की गिरफ्तारी नहीं किए जाने तक कार्य बहिष्कार का निर्णय किया है। मंगलवार को पंचायत समिति का कामकाज ठप रहेगा। थाना प्रभारी गौरव अमरावत ने बताया कि बाड़मेर निवासी हाल रायपुर पंचायत समिति बीडीओ तनुराम राठौड़ पुत्र तिलोकाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि 21 जुलाई को रायपुर सरपंच चेनाराम माली व पिपलिया कला सरपंच मोहनलाल सेणचा आठ दस जनों को साथ लेकर पंचायत समिति आए। रायपुर सरपंच माली ने रायपुर ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड सीज करने व ग्रामसेवक विजय प्रकाश शर्मा को निलंबित करने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने पर नाराजगी जताई। सरपंच ने जातिगत शब्दों से अपमानित किया। सरपंच माली ने पंचायत समिति में रखे कुछ जरूरी दस्तावेज फ ाड़ दिए और फ ाइलें फेंक दी। तत्पश्चात उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। टेंडर आवेदन मनरेगा कक्ष में जबरन रख दिए और प्राप्ति रसीद पर हस्ताक्षर करवाए। विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने रायपुर व पिपलिया सरपंच, रायपुर निवासी रमेश माली व दिनेश माली सहित छह जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

प्रधान के साथ पहुंचे थाने

विकास अधिकारी के साथ प्रधान शोभा चौहान, पूर्व उप जिला प्रमुख गणपत राज बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह चौहान, हाजीवास सरपंच श्यामसिंह राठौड़, उप सरपंच पशुपतिसिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य श्रीकृष्ण पालीवाल, ललिता तातेड़, कृष्णपालसिंह राठौड़, कुन्नाराम सीरवी, चिमनाराम सीरवी, शिवानी कंवर, नारायणसिंह, हरिराम जाट, टीकमचंद सुमेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पंचयात समिति स्टाफ मौजूद था।

Published on:
24 Jul 2018 11:17 am