
विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के खर्च की सीमा इस बार 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दी गई, लेकिन पाली जिले की छह विधानसभा सीटों में इस राशि के आस-पास भी अभी तक किसी प्रत्याशी ने खर्च नहीं किया है। जबकि भौंपू प्रचार बंद होेने में अब बहुत कम समय रह गया है। जिले की छह विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा जैतारण विधानसभा के नौ प्रत्याशियों ने 43 लाख 28 हजार रुपए से अधिक खर्च किए है। वहीं सबसे कम खर्च मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे 9 प्रत्याशियों ने 12 लाख रुपए से कुछ अधिक राशि खर्च की है। खास बात यह है कि मारवाड़ जंक्शन के सभी प्रत्याशियों की ओर से खर्च राशि जैतारण के भाजपा प्रत्याशी की ओर से खर्च की गई राशि से भी कम है।
भाजपा का खर्च कांग्रेस से कम
विधानसभा चुनाव की सभी छह सीटों पर भाजपा का चुनाव खर्च प्रत्याशियों की ओर से निर्वाचन विभाग के बताए अनुसार कम है। कांग्रेस के छह प्रत्याशियों की ओर से जिले में अब तक 48 लाख 26 हजार 944 रुपए खर्च किए गए है। जबकि भाजपा प्रत्याशियों का खर्च 44 लाख 76 हजार 74 रुपए बताया गया है। जिले में तीन प्रत्याशियों ने दस हजार रुपए भी खर्च नहीं किए है। उनका खर्च 5 हजार रुपए के आस-पास ही बताया गया है।
जैतारण विधानसभा
1. भाजपा के अविनाश गहलोत: 1284327
2. कांग्रेस के सुरेन्द्र गोयल: 1191392
3. आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के दिलीप चौधरी: 659486
4. बसपा की सरोज मेघवाल:13412
5. अभिनव राजस्थान पार्टी के गोपालसिंह: 12150
6. अभिनव लोकतंत्र पार्टी के नाथुसिंह नरूका: 12500
7. लोक सेवक पार्टी के भगवानसिंह: 55005
8. निर्दलीय मुकूट सिंह: 139635
9. निर्दलीय योगी लक्ष्मणनाथ : 960168
विधानसभा सोजत
1. भाजपा की शोभा चौहान: 1100374
2. कांग्रेस के निरंजन आर्य: 755520
3. आप के ओमप्रकाश: 306292
4. बसपा के सूरजमल: 85148
5. आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के रामचन्द्र: 68249
6. निर्दलीय अशोक कुमार खंडपा: 29000
7. निर्दलीय कैलाशचन्द्र: 5000
8. निर्दलीय गुणेश रावल: 37667
9. निर्दलीय गोविन्दराम खटीक: 38265
10. निर्दलीय प्रदीप मेघवाल: 56116
11. निर्दलीय मंजू जलवानिया: 5715
12. निर्दलीय रेखा अविनाश पंवार: 12900
पाली विधानसभा
1. कांग्रेस के भीमराज भाटी: 1136423
2. भाजपा के ज्ञानचंद पारख: 862669
3. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के डूंगरराम: 104650
4. बसपा के संदेश पंवार: 5080
5. इंडिय पीपल्स ग्रीन पार्टी के बस्तीराम: 37960
6. इंडिया इंदिरा कांग्रेस (आर) के डॉ. रामलाल मोहबारशा : 28800
7. अभिनव राजस्थान पार्टी के श्रवणराम देवासी: 16370
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा
1. कांग्रेस के खुशवीरसिंह: 425416
2. भाजपा के केसाराम चौधरी: 372965
3. बसपा की गजराज कंवर: 160896
4. आप के नरपतसिंह: 68899
5. महाभारत पार्टी के मनोहरदास: 17765
6. आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के वजाराम परिहार: 51675
7. निर्दलीय इन्द्रसिंह: 63485
8. निर्दलीय कानाराम: 19650
9. निर्दलीय धन्नाराम: 27400
बाली विधानसभा
1. भाजपा के पुष्पेन्द्रसिंह: 466781
2. कांग्रेस के बद्रीराम जाखड़: 490338
3. आप के लालसिंह देवासी: 936449
4. बसपा के हेमंत कुमार: 17870
5. भारत आदिवासी पार्टी के नैनाराम: 161426
6. भारतीय नव क्रांति पार्टी के बाबूलाल: 74100
7. भारतीय ट्राइबल पार्टी के मंगलाराम: 18500
8. आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के शैलेष कुमार मोसलपुरिया: 113775
9. निर्दलीय मोहिम सुथार: 28615
सुमेरपुर विधानसभा
1. भाजपा के जोराराम कुमावत: 388958
2. कांग्रेस के हरिशंकर: 827855
3. बसपा के जीवराम राणा: 70300
4. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हरिराम घांची: 39860
5. निर्दलीय: आरीफ खान: 64899
6. निर्दलीय जेताराम देवासी: 54690
7. निर्दलीय शंकरलाल नर्बन: 5800