पाली

ब्रेकिंग न्यूज…खिवाड़ा पुलिस ने पकड़ा डोडा पोस्त अफीम

खिवाड़ा पुलिस ने पकड़ा डोडा पोस्त अफीम तीन प्लास्टिक के कटटों में भरे अवैध डोडा पोस्त के कटटों  
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2018, 12:31 PM IST
ब्रेकिंग न्यूज...
खिवाड़ा पुलिस ने पकड़ा डोडा पोस्त अफीम

खिंवाड़ा। इतला मुखबीर खास के अनुसार श्री हरिराम पुत्र पकाराम जाति सीरवी निवासी बेरा जोड सरहद केसुली को रवाना हुआ। वक्त 08.30 पीएम पर मन थानाधिकारी मय जाब्ता के मुखबीर द्वारा बताये अनुसार बेरा जोड सरहद केसुली पर पहूंचा जहा पर हरिराम पुत्र पकाराम जाति सीरवी अपने बेरे पर उपस्थित मिला। जिस पर मन थानाधिकारी ने श्री हरिराम पुत्र पकाराम जाति सीरवी के बेरा जोड सरहद केसुली पर बनी चारे की ओड की खाना तलाशी ली तो चारे की ओड में खाखला व उसके उपर चारे के पुलो के अन्दर तीन काले रंग के प्लास्टिक के कटटे व एक सफेद प्लास्टिक की थैली मिली जिसको उस खाखले में से बाहर निकालकर चैक किया तो प्लास्टिक के कटटो में डोडा पोस्त व प्लास्टिक की थैली में अफीम भरे पाये गये। तीन प्लास्टिक के कटटों में भरे अवैध डोडा पोस्त के कटटों का बारी-बारी से इलेक्ट्रिक कांटे से वजन किया तो क्रमश: प्रथम कटटे में 22.320 किलोग्राम, द्वितीय कटे में 20.700 किलोग्राम, तितिय कटे में 22.350 किलोग्राम, अवैध डोडा पोस्त भरे हुए पाये। कुल अवैध डोडा पोस्त का वजन कटटो सहित 65.37 किलोग्राम हुआ तथा अफीम का वजन 940 ग्राम हुआ। मुलजिमान द्वारा बिना लाईसेस व परमीट के भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त व अफीम अपने कब्जे मे रखना पाया गया जो कि मुलजिमान का उक्त कृत्य जर्म धारा 8/15, 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध है। भारी मात्रा में बरामदा अवैध डोडा पोस्त व अफीम देने वाले मुख्य सरगना की जानकारी हेतु थानाधिकारी सीमा जाखड थानाधिकारी साण्डेराव द्वारा मुलिंजमान पीसी रिमाण्ड लिया जाकर गहनता से पूछताछ जारी है

Published on: