
पाली.
भोमिया राजपूत युवा परिषद् पाली के कार्यकर्ता जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित भोमिया राजपूत समाज छात्रावास से रैली के रूप में जिला कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां पद्मावती फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान पद्मावती फिल्म को रुकवाने के लिए जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। परिषद् के अध्यक्ष वीरप्रतापसिंह सोनाई मांजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इतिहास पर आधारित फिल्म बना रहे हैं तो सीमा रेखा तय करनी होगी कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर क्या दिखा सकते हैं। महारानी पद्मावती ने सतीत्व की रक्षा के लिए हजारों क्षत्राणी वीरांगनाओं के साथ जौहर किया था। विरोध प्रदर्शन में मोहनसिंह गुरडाई, रूपसिंह परमार, सवाईसिंह सिसोदिया, राजूसिंह भाटी, वेरसिंह भाटी, जब्बरसिंह हाथलाई शामिल थे।
फिल्म पद्मावती रिलीज पर रोक की मांग
सोजत. शहर के अधिवक्ता प्रफुल्ल ओझा ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन फिल्मस् डिविजन मुम्बई अध्यक्ष प्रसून जोशी के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन देकर फिल्म पद्मावती के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान की ऐतिहासिक, गौरवमयी पृष्ठभूमि पर निर्मित इस फिल्म में इतिहास के वास्तविक तथ्यों से छेड़छाड़कर फिल्मांकित किए गए दृष्यों से उत्पन्न हुई जनभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए बताया कि बॉलीवुड़ में फिल्में बनाने का मुख्य उद्देश्य हमारे ऐतिहासिक व गौरवमयी इतिहास को लेकर भावी पीढ़ी को जानना जरूरी है। ज्ञापन में फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा उचित कार्यवाही करवाकर देश की सम्पूर्ण नारी शक्ति के साथ युवाओं की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की गई।
खिंवाड़ा में फिल्म पद्मावती के विरोध में आक्रोश रैली कल
खिंवाड़ा. फिल्म पदमावती के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद, राजपूत एकता मंच देसूरी, करणी सेना ख्ंिावाड़ा, बजरंग दल सहित सर्व समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को आक्रोश रैली निकाली जाएगी। बजरंगल के प्रखण्ड प्रमुख विजयराज सोनी व करणी सेना के महावीरसिंह मेवी ने बताया कि रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। जहां पर उप तहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार को राष्टपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।उसके बाद चौक में संतों का प्रवचन भी होगा।