पाली

विधायक खुशवीर सिंह पर है फर्जी पट्टा बनाने का आरोप, सीआइडी सीबी की टीम पहुंची जोजावर

-जांच शुरू, पटवारियों के लिए बयान
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2020, 8:23 AM IST
विधायक खुशवीर सिंह पर है फर्जी पट्टा बनाने का आरोप, सीआइडी सीबी की टीम पहुंची जोजावर
विधायक खुशवीर सिंह पर है फर्जी पट्टा बनाने का आरोप, सीआइडी सीबी की टीम पहुंची जोजावर

पाली/जोजावर। नाले की जमीन का पट्टा बनाने के मामले में मारवाड़ जंक्शन थाने में दर्ज प्रकरण की जांच करने के लिए सोमवार को सीआइडी सीबी जयपुर की टीम जोजावर पहुंची।

टीम ने जोजावर पुलिस चौकी में हल्का पटवारी जोजावर नरपत सिंह, हल्का पटवारी बासनी जोजावर रेखा कंवर, ग्राम विकास अधिकारी जोजावर मदन सिंह के बयान लिए। इस मामले में मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीर सिंह पर फर्जी पट्टा बनाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार गत दिनों एक एडवोकेट ने मारवाड़ जंक्शन थाने में दो मुकदमे दर्ज करवाए थे। इसमें विधायक खुशवीर सिंह पर नाले की जमीन के फर्जी पट्टे बनाने का आरोप लगाया था। मामले की जांच सीआइडी सीबी को सौंपी गई थी।

इसकी जांच के लिए सोमवार को सीआईडी सीबी के एक अधिकारी व पुलिस उप अधीक्षक अजय शर्मा अपनी टीम के साथ जोजावर पहुंचे। यहां पुलिस चौकी में पटवारियों व अन्य के बयान लिए। मामले की जांच जारी है।

Updated on:
6 Oct 2020, 8:23 AM IST
Published on: