पाली

Monsoon Update: 7 दिन पहले ही मानसून की धमाकेदार एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट

Monsoon in Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2025, 4:14 PM IST
Rajasthan monsoon 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान में मानसून बुधवार को प्रवेश कर गया और इस बार यह सामान्य से सात दिन पहले आया है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम ने बताया कि राज्य में मानसून सामान्य से सात दिन पहले राज्य के कुछ भागों में पहुंच गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा राज्य के बाड़मेर, जोधपुर जयपुर से होकर गुजर रही है और आगामी दो तीन दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

तेज अंधड़ की चेतावनी

वहीं मानसून के प्रवेश के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने पाली, बूंदी, सीकर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में आगामी 3 घंटों के भीतर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज अंधड़ आने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां भी चेतावनी जारी

वहीं भीलवाड़ा, झुंझुनूं, अजमेर, राजसमंद, जयपुर, टोंक, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, जालोर, कोटा, अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने की संभावना है। विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

यह वीडियो भी देखें

बता दें कि गुजरात के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज राजस्थान के मध्य एवं उत्तरी क्षेत्रों के ऊपर अवस्थित है। बांग्लादेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर सुस्पष्ट कम दाब बन गया है तथा पश्चिमी बंगाल के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी दो तीन दिनों में धीरे धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।