पाली

राजस्थान में अगले दो सप्ताह ऐसा रहेगा मानसून, तय हो गई तारीख

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में मानसून की सक्रियता अगले दो सप्ताह तक बनी रहेगी, इस दौरान राजस्थानभर में भारी बारिश का दौरा जारी रहेगा। 30 जुलाई तक मानसून को लेकर कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश की संभावना बन रही है।

2 min read
Jul 20, 2023
,

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में मानसून की सक्रियता अगले दो सप्ताह तक बनी रहेगी, इस दौरान राजस्थानभर में भारी बारिश का दौरा जारी रहेगा। 30 जुलाई तक मानसून को लेकर कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश की संभावना बन रही है। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त की शुरूआत भी भारी बारिश के साथ होगी।

दो सप्ताह तक मानसून सक्रिय
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र लगातार बनेगा, जिसके चलते अगले दो सप्ताह तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। ऐसे में जुलाई के अंतिम दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज होगी।

नया कम दबाव का क्षेत्र 24 को बनेगा
वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन गुरुवार को जैसलमेर और कोटा से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक फैली हुई है। एक और नया कम दबाव का क्षेत्र 24 जुलाई को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की प्रबल संभावना है, जिसके चलते राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

22 से अति भारी बारिश
राजस्थान में अगले दो सप्ताह तक अधिकतर भागों में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। इसके असर से राज्य में हल्के से मध्यम बारिश होगी, जबकि 48 घंटों के भीतर दक्षिणी व पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उधर, 22 व 23 जुलाई से अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कहीं भारी व कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

जैसलमेर 41 डिग्री पार
राजस्थान में कुछ जिलों में मानसून की मेहर बरस रही है और कुछ में उमस भरा माहौल होने से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। उधर, अधिकतम तापमान की बात करें तो जैसलमेर 41. 7 डिग्री के साथ सबसे गर्म बना हुआ है। जबकि बीकानेर 38.3, फेतहपुर (सीकर) 37.0, बाड़मेर 37.8 और धौलपुर, चूरू, फलौदी, श्रीगंगानगर, जालोर और करौली 36 डिग्री से ऊपर चल रहे हैं।

Published on:
20 Jul 2023 05:41 pm
Also Read
View All