पाली . पाली व सुमेरपुर निकाय में मतदान के बाद अब लोगों की नजरें 19 नवम्बर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। दोनों ही दल पाली नगरपरिषद व सुमेरपुर नगरपालिका में अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रहे है।
पाली . पाली व सुमेरपुर निकाय में मतदान के बाद अब लोगों की नजरें 19 नवम्बर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। दोनों ही दल पाली नगरपरिषद व सुमेरपुर नगरपालिका में अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रहे है। इस बीच कयास यह भी लगाए जा रहे है कि बिना निर्दलियों की मदद के दोनों ही दलों का यह सपना पूरा होना मुश्किल है। ऐसे में जिन निर्दलियों के जीतने की संभावना है, दोनों ही पार्टियां उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए जुटी है। इसके लिए दोनों दलों ने एक टीम बनाई है। है।
तीन स्थानों से रवाना हुए पार्षद प्रत्याशी
पाली में विधायक ज्ञानचंद पारख के आदर्श नगर स्थित निवास, औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री तथा सभापति महेन्द्र बोहरा के महावीर नगर स्थित निवास से सभी 63 भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर उन्हें गोपनीय स्थान पर भेजा गया। संभावना है कि उन्हें शिकारपुरा आश्रम रोहट ले गए। जहां से देर रात को रिसोर्ट में ठहराया गया।
सुमेरपुर में दोनों ने की प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी
सुमेरपुर नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा विधायक जोराराम कुमावत ने भाजपा प्रत्याशियों की तो कांग्रेस की रंजू रामावत ने कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू की। दोनों ही दल अपने प्रत्याशियों को अज्ञात स्थान पर ले गए। दोनों ही प्रमुख दल अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रहे है। लेकिन बोर्ड किसका बनेगा। इसकी तस्वीर 19 नवम्बर को मतगणना के बाद ही साफ होगी।
बहुमत से बनाएंगे बोर्ड
नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड पूर्ण बहुमत से बनाएंगे। इसको लेकर रणनीति बना रहे है।
ज्ञानचंद पारख, विधायक पाली