14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pali Nikay Chunav Results: पाली में 21 वार्डों पर कांग्रेस की जीत, 17 पर बीजेपी, 13 पर निर्दलीयों का कब्जा, देखें लाइव अपडेट

Pali Nikay Chunav Results 2026: पाली नगर निगम चुनाव की मतगणना के साथ 244 प्रत्याशियों के परिणाम सामने आने लगे हैं। भाजपा का बोर्ड में दबदबा कायम रहेगा या कांग्रेस वापसी करेगी, इसका फैसला आज होगा।
3 min read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Sep 14, 2026

Pali Nikay Chunav Results 2026

Pali Nikay Chunav Result 2026 (Photo-Patrika)

पाली। नगर निगम पाली के बोर्ड में भाजपा का दबदबा कायम रहेगा या कांग्रेस सियासी वापसी करेगी। इसका फैसला आज हो जाएगा। जिले में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए मतदान के बाद ईवीएम में बंद हुई नगर पालिका के 244 प्रत्याशियों की जीत हार का परिणाम अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। पाली नगर निगम में भाजपा के 64 और कांग्रेस के 59 प्रत्याशी तथा 118 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा आप, आरएलपी और बीएपी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम के आगे मतदाताओं ने ईवीएम का बटन दबाया था।

पाली नगर निगम

वार्डकांग्रेस प्रत्याशीभाजपा प्रत्याशीजीत
1गजेंद्र सिंह मंडलीशारदा बोहराबीजेपी
2नीलम बिड़लामानवेन्द्रसिंहबीजेपी
3कोमल मुरजानीतेजसिंह चौहानबीजेपी
4दिलीप ओडअरविंदमनीष (निर्दलीय)
5विनोद मोदीमूल सिंह भाटीबीजेपी
6विष्णु कुमावतनरेशबीजेपी
7कांग्रेस का खारिजपानी देवीबीजेपी
8उर्मिला कंवरहेतल कंवरकांग्रेस
9उषा दहियारजनीबीजेपी
10नरपतराम दयालकांग्रेस
11लीला चौधरीसुमित्राशबनम निर्दलीय
12इंद्रा-मनीष राठौड़बलवीरअसलम निर्दलीय
13कांग्रेस का खारिजयोगेंद्र वर्माबीजेपी
14कांग्रेस का खारिजप्रियंका शर्मानिर्मल कुमार (निर्दलीय)
15सुनील रामावतललित प्रीतमानीबीजेपी
16पूरण कुमारीकौशल्या देवीकांग्रेस
17प्रकाश कुमारलालपुरीसुलेमान (निर्दलीय)
18सिमरन बानोशारदा गौड़मरियम (निर्दलीय)
19ओमा चौधरीदुर्गारामओटाराम (निर्दलीय)
20नगेंद्र सिंहमाधोराम गुर्जरअब्दुल (निर्दलीय)
21जीवराज बोराणानवीन वागोरियाबीजेपी
22राधा देवीअनीषाकांग्रेस
23शीलाखुशबू लोढ़ाकांग्रेस
24बाबूलालसुल्तान सिंहकांग्रेस
25मोहम्मद हाकिमशंकरलालशाहिद (निर्दलीय)
26कांग्रेस का खारिजशिवप्रकाशकुसुम सोनी (निर्दलीय)
27रमेश चावलानरपतराम
28यास्मीन बानोघनश्याम
29शाहिना बानोसुल्ताना बानो
30शहनाज बानोसुनीता
31कमल अग्रवालकमलेश सोनी
32राकेश भाटीपूर्णिमा
33सोहनलालनमिता बुबकिया
34सुमित्रा जैनप्रीति संचेतीकांग्रेस
35नजमाशाहिना बानोकांग्रेस
36कांग्रेस का खारिजशेर मोहम्मदराशिदा बानो (निर्दलीय)
37मेहबूब टीमोहम्मद जावेदकांग्रेस
38राजबाला हिंगड़नयनश्री जैनकांग्रेस
39अनामिकापीयूष शर्माकांग्रेस
40कांग्रेस प्रत्याशी नहींनवरतन कंवर(निर्दलीय)
41सोहनसिंह रावलुंबाराम चौधरी(निर्दलीय)
42विक्रम चंदानीनरेश पंवारबीजेपी
43मोनिकाअंजू-दिलीप चौधरीबीजेपी
44मोइनुद्दीनकमलेश कुमारकांग्रेस
45भैराराम गुर्जरललित शर्माकांग्रेस
46बेबी देवीदिनेश कुमारबीजेपी
47शिवजी सिंह जेतावतविक्रमपालसिंहबीजेपी
48कृष्णा सांसीभाजपा का खारिजकांग्रेस
49सीतादेवीकैलमकांग्रेस
50ज्योतिप्रियंका गौड़कांग्रेस
51नरेश कुमारजसोदाकांग्रेस
52मुकेश देवासीराहुल मेवाड़ा (मालवीया)कांग्रेस
53कालूरामजमनादास वैष्णवकांग्रेस
54गुड्डीमधु पंवारभाजपा
55राकेश प्रजापतजोगेंद्रसिंह राजपुरोहितभाजपा
56प्रकाश मेघवालमुकेश गोस्वामी
57संतोषलक्ष्मी साहूकांग्रेस
58शशिलतासुंदरकांग्रेस
59पायलमुन्नी देवीभाजपा
60उषागायत्री देवी
61सत्यनारायणपदमसिंह
62राजेंद्रपालगणपत मेघवाल
63भंवरलालउमेश
64घनश्याम पंवारछगनलाल
65सुरेंद्र मीणामनीष

जिले की नौ पालिकाओं में मतगणना

पाली निगम के साथ सोजत, रानी, बाली, फालना, सादड़ी, सुमेरपुर, मारवाड़ जंक्शन, सोजत रोड व तखतगढ़ नगर पालिकाओं में भी मतगणना चल रही है। वहां के 506 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पाली नगर निगम की तरह ही जिले की सभी नगर पालिकाओं में नगरपालिका में भाजपा के बोर्ड रहे हैं। नई नगरपालिका सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन में पहली बार चुनाव हुआ है। जैतारण नगर पालिका अब ब्यावर जिले में चली गई है। वहां भी भाजपा का ही बोर्ड था। वहीं वापस नगर पालिका बना रायपुर भी ब्यावर जिले में है।

8 बजे से शुरू हुई मतगणना

सोमवार सुबह 8 बजे से निगम व नगरपालिकाओं के नजीजे खुलना शुरू हो गए हैं। मतगणना के साथ ही तस्वीर साफ होती जाएगी। जीत-हार के घटते बढ़ते आंकड़ों के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज रहेगी। नतीजों के साथ ही बोर्ड बनाने की कवायद भी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि नगर निगम समेत नगरपालिकाओं में भाजपा-कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय तारणहार बनेंगे।

नतीजों तक कड़ी निगरानी

मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की बांडाबंदी कर दी है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को शहर से बाहर रखा है। मतगणना के लिए आज उन्हें सीधे मतगणना स्थल पर लाया जाएगा। जीतने वाले प्रत्याशियों को भी वहां से वापस शहर से बाहर ले जाने की तैयारी दोनों दलों ने कर रखी है। महापौर और अध्यक्ष के चुनाव तक प्रत्याशियों को एकजुट रखने और क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए दोनों दल पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।

स्पष्ट बहुमत नहीं तो निर्दलीय भरोसे नैया

पाली नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की ओर से स्पष्ट बहुमत से बोर्ड बनाने के दावे किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार के कामकाज से नाराजगी के चलते मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया है। वहीं भाजपा नेता विकास कार्यों एवं केन्द्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार होने पर अपने पक्ष में माहौल बता रहे हैं। भाजपा का दावा है कि मतदाताओं ने निगम व नगरपालिकाओं में भी भाजपा को वोट किया है। हालांकि माना जा रहा है कि दोनों ही दलों की निर्दलीय प्रत्याशियों के नतीजों पर पूरी नजर रहेगी। असली तस्वीर सोमवार को ईवीएम खुलने के बाद सामने आएगी।

10 वार्डों में सीधा मुकाबला, 20 में त्रिकोणीय

नगर निगम के 10 वार्डों में मुकाबला सीधा है, जहां भाजपा-कांग्रेस या निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। वहीं 20 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला होने से नतीजे बेहद रोचक रहने की उम्मीद है। शेष वार्डों में चार या उससे अधिक प्रत्याशियों के मैदान में होने से वोटों का बंटवारा जीत-हार का अंतर तय कर सकता है।