5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Road Accident: रामदेवरा जा रहे जातरुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 घायलों में से 9 लोगों की हालत गंभीर, जोधपुर रेफर

Pali Road Accident: राजस्थान के पाली जिले शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे जातरुओं से भरी पिकअप रोहट के लालकी के पास एक्सेल टूटने से पलट गई। हादसे में पिकअप सवार करीब 15 जातरू घायल हो गए।
2 min read
Google source verification

पाली

image

Anil Prajapat

Sep 05, 2026

pali road accident

हाईवे पर क्षतिग्रस्त पिकअप। फोटो: पत्रिका

पाली। राजस्थान के पाली जिले शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे जातरुओं से भरी पिकअप रोहट के लालकी के पास एक्सेल टूटने से पलट गई। हादसे में पिकअप सवार करीब 15 जातरू घायल हो गए। इनमें 9 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया, जबकि 5-6 घायलों का रोहट अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे में घायल सभी जातरू मध्यप्रदेश के रहने वाले है।

रोहट थानाप्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश के शाहपुरा क्षेत्र के जातरू पिकअप से जैसलमेर जिले के रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे पाली-जोधपुर हाईवे-62 पर लालकी के पास अचानक पिकअप का एक्सेल टूट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री को गंभीर चोट आई। वहां से गुजर रहे वाहन चालक मदद के लिए रुक गए। जिन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाने में भी सहयोग किया। हादसे के बाद घायल लोग सड़क किनारे बैठ गए। ऐसे में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची रोहट थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।

तेज धमाके की आवाज सुनकर दौड़ पड़े स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गई। तेज धमाके की सुनकर मौके पर पहुंचे। हाईवे पर पलटी पिकअप से कुछ यात्री नीचे गिर गए और कुछ गाड़ी में ही कराह रहे थे। सभी घायलों को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से उतारा। इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल ​भिजवाया गया।

9 गंभीर घायल जोधपुर रेफर

पुलिस के मुताबिक हादसे के घायल 15 लोगों को एंबुलेंस की मदद से रोहट के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रामचंद्र (45), गोरधन पुत्र ननूराम (51), बाबूलाल पुत्र गगूलाल (40), राकेश पुत्र अनौखीलाल (30), मगूलाल (45), विक्रम पुत्र जगननाथ (35), अंकित पुत्र गोकुलराम (20), मोहनलाल पुत्र रामनारायण (61) और घीसीदेवी (65) को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। वहीं, घायल अमरसिंह (55) पुत्र भागीरथ, हेमंत (23) पुत्र जगदीश, संदेश (21) पुत्र राकेश, सोहनसिंह (55) पुत्र रामचंद्र, जगदीश (50) पुत्र अनौखीलाल, शारदा (50) पत्नी प्रहलाद सिंह का रोहट के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।