police constable suicide: सुसाइड से पहले कॉन्स्टेबल ने अपने मोबाइल पर स्टेटस भी लगाया था। उसने लिखा था कि आज हम हैं, कल हमारी याद आएगी।
पत्नी से विवाद के चलते एक सिपाही ने खुद की जान ले ली। वह थाने में तैनात था और उसकी नाइट ड्यूटी थी। देर रात करीब डेढ़ बजे उसके अन्य साथियों को धमाके की आवाज आई तो वे कमरे में दौड़ेए वहां साथी सिपाही खून से लथपथ हालत में पड़ा था और सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटना पाली जिले में स्थित औद्योगिक नगर पुलिस थाने की है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि घटना का कारण पारिवारिक विवाद है। कॉन्स्टेबल की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। दोनों अलग . अलग रह रहे थे। सुसाइड से पहले कॉन्स्टेबल ने अपने मोबाइल पर स्टेटस भी लगाया था। उसने लिखा था कि आज हम हैं, कल हमारी याद आएगी।
औद्योगिक नगर थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि भरत चौधरी 27 साल का था। उसकी की रात में ड्यूटी थी। उसके पास खुद की राइफल रखी थी। अचानक जब फायरिंग की आवाज सुनी तो हम लोग कमरे में पहुंचे। वह अचेत पड़ा मिला था। भरत ने राइफल को अपने गले पर रखकर गोली चलाई थी। गोली सिर से निकल कर कमरे की छत में जा लगी। उन्होंने बताया कि जब वह ड्यूटी पर आया तो मालखाने से राइफल निकाली थी। घटना के बाद एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे। अभी शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
सुसाइड से पहले भरत ने वॉट्सऐप पर अपनी फोटो के साथ स्टेटस भी लगाया था। इसमें लिखा था। आज हम हैंए कम हमारी याद रहेगी। जब हम न होंगे तब हमारी बातें होंगी। भरत शिवपुरा थाने के लापावास का रहने वाला था। भरत का गांव में ही नया मकान भी बन रहा है। ये भी सामने आया है कि सुसाइड से पहले भरत ने अपने घर के खर्चे का हिसाब भी अपने भाई को भेजा था। इसके अलावा अपने मोबाइल के पासवर्ड भी भाई को बता दिए थे। थाना अधिकारी ने बताया कि भरत 2015 बैच का कॉन्स्टेबल था। उसकी पत्नी पिंकू भी कॉन्स्टेबल हैए जो अभी पाली के ही महिला थाने में तैनात है। भरत की एक 8 साल की बच्ची भी है।