पाली

मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो अन्य घायल

-पाली जिले के सोजत क्षेत्र के पाबुनाड़ी के समीप की है घटना
less than 1 minute read
Sep 24, 2021
मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो अन्य घायल
मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो अन्य घायल

पाली/सोजत। जिले के सोजत क्षेत्र के पाबुनाड़ी के समीप सोजत से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जाते समय अचानक मवेशियों के बीच में आने से बाइक सवार तीन जने नीचे गिर पड़े। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो जनों के चोटे आने से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार चाड़वास निवासी विजयसिंह राजपुरोहित (40) पुत्र कालूसिंह, गोपालसिंह राजपुरोहित (25) पुत्र कालूसिंह व अभयसिंह राजपुरोहित (17) पुत्र विजयसिंह बाइक पर सवार होकर सोजत से चाड़वास जाते समय पाबुनाड़ी के पास अचानक मवेशियों के चपेट से तीनों नीचे गिर पड़े। हादसे में विजयसिंह की मौत हो गई। जबकि गोपालसिंह व अभयसिंह के चोटे आने से घायल हो गए।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सोजत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार जारी है।

Updated on:
24 Sept 2021 09:17 pm
Published on:
24 Sept 2021 09:17 pm