बाड़मेर

PALI : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 बालिकाओं का करेंगे पूजन

नगर परिषद सभागार में होगा जिला स्तरीय समारोह

less than 1 minute read

पाली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से नगर परिषद सभागार में होगा। जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में 6 वर्ष से कम आयु की 200 बालिकाओं का पूजन किया जाएगा। शनिधाम ट्रस्ट की ओर से बालिकाओं को शिक्षण सामग्री भेंट की जाएगी। शनिधाम ट्रस्ट के प्रणेता दाती मदन राजस्थानी के सान्निध्य में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी, जलदाय विभाग मंत्री सुरेन्द्र गोयल, ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, विधायक ज्ञानचंद पारख, केसाराम चौधरी, सोजत विधायक संजना आगरी, जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, नगर परिषद सभापित महेन्द्र बोहरा, यूआईटी अध्यक्ष संजय ओझा, पाली प्रधान श्रवण बंजारा व नगर परिषद उपसभापति मूलसिंह भाटी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।

महिलाओं की मैराथन दौड़ होगी

समारोह से पहले महिलाओं के लिए मैराथन दौड़ प्रतियोगिता होगी। मिशन पूर्ण शक्ति के प्रभारी अधिकारी के.सी. सैनी ने बताया कि दौड़ सुबह आठ बजे जिला कलक्टर निवास से शुरू होगी। जो विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इसमें पाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, ग्राम समन्वयक, विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी व कर्मचारी, महिला जी.एन.एम. तथा ए.एन.एम. प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगी। दौड़ में प्रथम दस स्थानों पर रहने वाले महिलाओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। सभी सहभागियों को विभाग द्वारा कैप एवं स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। दौड़ में शामिल महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ व तम्बाकु मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।

Published on:
06 Mar 2017 07:49 pm
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि