पाली

तेज रफ्तार का कहर: दोस्त को छोड़कर गांव जा रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बीच रास्ते में ही तड़पकर दोनों ने दम तोड़ा

Pali News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त को छोड़कर गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

less than 1 minute read
Jun 02, 2025
सड़क हादसा (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Pali Road Accident: पाली में बाइक को तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई और एक दोस्त घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अपने किसी दोस्त को सांडेराव छोड़कर तीनों बाइक से तखतगढ़ आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।


सांडेराव थाना ASI श्रवण सिंह ने बताया, थाना क्षेत्र के दुजाना टोल नांके के निकट रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तखतगढ़ निवासी 21 साल का जितेंद्र सिंह पुत्र छेल सिंह और 18 साल के कुंदन कुमार पुत्र तरूण कुमार की मौत हो गई।

हादसे में घायल 18 वर्षीय जिग्नेश पुत्र कालूराम कुमावत का हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों मृतकों की बॉडी परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की गई। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


जांच में सामने आया कि तीनों रविवार रात को अपने एक दोस्त को सांडेराव छोड़कर वापस तखतगढ़ आ रहे थे। इस दौरान दुजाना टोल के पास यह हादसा हो गया। जवान बेटों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके लाडले अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Published on:
02 Jun 2025 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर