पाली

गौ हत्या बंद करवाने व गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने को लेकर निकाली रैली

- गौ रक्षा कमांडो फोर्स ने निकाली रैली
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 11:29 AM IST
goraksha commando force

पाली. देश में गौ हत्या बन्द करवाने, अयोध्या में राम मन्दिर बनवाने तथा गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने की गुहार को लेकर शहर में गुरुवार को रैली निकाली गई। ये रैली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर मंडली गांव तक निकाली गई। रैली की अगवानी कमांडो फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने की। रैली में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कमांडो फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि गौ हत्या बन्द करवाने की मांग को लेकर संगठन द्वारा राज्य के अलग- अलग जिलो में रैली निकालकर अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने इस दौरान गौ रक्षा के मुद्दों पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना भी की।

शिवाजी नगर में मीराबाई की कथा आज से

पाली. शहर के शिवाजी नगर स्थित शिवहनुमानमंदिर के सत्संग हॉल में 11 से 15 मई तक कृष्ण भक्त मीरा बाई एवं करूणा सागर कथा का आयोजन हो गया। आयोजक समिति के धनराज बंग ने बताया कि महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कथा में दोपहर तीन से पांच बजे तक संत गोविन्द गोपाल शास्त्री करूणा सागर कथा का वाचन करेंगे। वहीं रात्रि आठ से दस बजे तक संत परमानंद के शिष्य कृष्णा भक्त मीरा बाई की कथा का वाचन करेंगे।

जिला कलक्टर ने की जनसुनवाई

पाली. अटल सेवा केंद्र में गुरुवार को जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इसमें उन्होंने 29 प्रकरणों को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति में दर्ज 15 प्रकरणों पर विचार विमर्श कर सात का निस्तारण किया। उन्होंने जैतपुरा की जनक कंवर के मामले में पुलिस विभाग को उनकी दर्ज रिपोर्ट में जल्द कार्रवाई करने, रमेश कुमार उपाध्याय के ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण को हटाने की मांग पर नगर परिषद आयुक्त व पुलिस को निर्देशित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, एडीएम भागीरथ बिश्नोई, सीईओ उदयभानु चारण, जिला रसद अधिकारी दिनेश विश्नोई, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Published on: