पाली

VIDEO : पाली में चल रहा था गैस रिफलिंग का अवैध कारोबार, पुलिस ने दी दबिश, 6 युवक गिरफ्तार

-पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित बंजारा बस्ती का मामला

less than 1 minute read
Apr 01, 2020
VIDEO : पाली में चल रहा था गैस रिफलिंग का अवैध कारोबार, पुलिस ने दी दबिश, 6 युवक गिरफ्तार

पाली। एक तरफ जहां कोरोना के संक्रमण [ Corona virus ] फैलने की आशंका के चलते 21 दिन का लॉक डाउन [ Lock Down ] किया गया है। वहीं पाली शहर के नया गांव स्थित बंजारा बस्ती में बड़े स्तर पर गैस रिफलिंग [ Gas refilling ] का अवैध कारोबार चल रहा था। बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर थाने की पुलिस [ Pali Police ] व जिला रसद विभाग [ Logistics Department ] की टीम ने दबिश देकर यहां से 120 गैस टंकियों के साथ अवैध रिफलिंग करते 6 जनों को पकड़ा है।

ट्रांसपोर्ट थानाप्रभारी विकास चौधरी के निर्देश पर जिला रसद विभाग ने नया गांव स्थित बंजारा बस्ती के एक मकान में दबिश दी। जहां से अवैध रिफलिंग करते 6 जनों को पकड़ा गया है। 1 युवक मौके से फरार हो गया। ये सभी युवक बड़े स्तर पर गैस की टंकियों में रिफलिंग का कारोबार चला रहे थे। पकड़े गए युवक गैस एजेंसियों में कार्यरत है। पुलिस व रसद विभाग की टीम ने मौके से गैस रिफलिंग के सामान के साथ कुल 120 सिलेंडर जब्त किए गए। जिसमें 32 सिलेंडर खाली पाए गए और 88 सिलेंडर भरे हुए थे।

यहां पर 3 बड़े वाहन जिनमें गैस लाने ले जाने का काम करते थे वह भी जब्त कर ट्रांसपोर्ट थाने में लाए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल, ट्रांसपोर्ट थानाप्रभारी विकास चौधरी, जिला रसद विभाग के प्रवतन अधिकारी कृष्णा कवर सहित कई पुलिसकर्मी और आरएसी के जवान मौजूद रहे। रसद विभाग के कर्मचारी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Updated on:
01 Apr 2020 02:12 pm
Published on:
01 Apr 2020 02:06 pm
Also Read
View All