पाली

पाली का प्रदूषण मामला : एनजीटी ने ये दिया आदेश…पढ़ें पूरी खबर…..

प्रदूषण के मामले को लेकर एनजीटी कोर्ट में हुई सुनवाई

less than 1 minute read
Jun 13, 2018
textile industry pali
पाली का प्रदूषण मामला : एनजीटी ने ये दिया आदेश...पढ़ें पूरी खबर.....

पाली। पाली का कपड़ा उद्योग प्रदूषण का बडा दंश झेल रहा है। प्रदूषण के चलते कई बार किसानों द्वारा प्रशासन से व पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से प्रदूषित पानी को लेकर गुहार लगाई जाती रही है। पाली की जीवनरेखा माना जाने वाला कपड़ा उद्योग एक बार फिर संकट से जुझ रहा है। प्रदूषण के मामले को लेकर सीईटीपी के नये बोर्ड का गठन भी हुआ है ओर बोर्ड द्वारा नई नीति बनाकर प्रदूषण से निजात पाने को लेकर प्लान भी बनाया गया है। इसी मामले में बुधवार 13 जून को दिल्ली में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट में सुनवाई हुई। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट में सीईटीपी व प्रशासन की और से प्रदूषण की समस्या से निपटने को लेकर एक्शन प्लान पेश किया जिसे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट ने अधूरा बताया। बुधवार की सुनवाई में भी कोई नतीजा सामने नही आ पाया। जहां सीईटीपी व प्रशासन द्वारा तैयार किये गये एक्शन प्लान रिपोर्ट को एनजीटी कोर्ट ने अधुरा बताया व जिला कलक्टर को नई रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई की नई तारीख 18 जून दी है । 18 जून को जिला कलक्टर को व्यक्तिगत रूप से नई रिपोर्ट के साथ एनजीटी कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए।

Published on:
13 Jun 2018 03:34 pm