छोटे एवं बड़े निबंधित निर्यातक व्यापारी घर बैठे ही अपने उत्पादों को दुनिया के किसी भी कोने में भेज सकेंगे।
पाली में लघु कुटीर उद्योग के छोटे-बड़े व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के लिए डाक विभाग की ओर से अगस्त माह में डाकघर निर्यात केंद्र खोला जाएगा। डाकघर अधीक्षक अनिल कौशिक ने बताया कि एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए इस प्लेटफार्म की शुरुआत की जा रही है । इसमें छोटे एवं बड़े निबंधित निर्यातक व्यापारी घर बैठे ही अपने उत्पादों को दुनिया के किसी भी कोने में भेज सकेंगे। साथ ही विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर रिटेल या बल्क बुकिंग कर सकेंगे तथा आवश्यक प्रश्नों का जवाब भी सीधे पोर्टल के माध्यम से दे सकेंगे। इसमें कस्टम क्लीयरेंस डिजिटल होगा। सेवा के तहत प्री-प्रिंटेड बारकोड की आवश्यकता भी नहीं होगी और पोर्टल के माध्यम से निर्यातक घर बैठे ही अपने आर्टिकल को ट्रैक कर सकेंगे। डाकघर निर्यात केंद्र की ओर से भेजे गए पार्सल को सीधे विदेश डाकघर को भेजे जाएंगे। इसके लिए फर्म को पोस्टल डिपार्टमेंट के साथ एग्रीमेंट साइन करना होगा। फर्म के पास एक्सपोर्ट लाइसेंस होना भी जरूरी है ।