पाली

Pali Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से 3 बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी

Pali Road Accident : पाली सदर थाना क्षेत्र की खैरवा गांव के निकट पाली रोड पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

2 min read
May 09, 2026
पाली. बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के बाहर जमा मृतक और घायल के परिजन, मृतक दिनेश। फोटो पत्रिका

Pali Road Accident : पाली सदर थाना क्षेत्र की खैरवा गांव के निकट पाली रोड पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस ने बताया कि खैरवा गांव निवासी दिनेश (27 वर्ष) पुत्र भंवरलाल, अपने रिश्ते में अंकल के लड़के नरेंद्र (25 वर्ष) पुत्र डालाराम के साथ बाइक पर सवार होकर पाली से खैरवा गांव आ रहे थे। गांव से 2 किमी पहले उनकी बाइक को तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दिनेश और नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इससे दोनों घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan City Development : खुशखबर, राजस्थान के 49 छोटे शहरों का बनेगा मास्टर प्लान, जानें नाम

जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं घायल नरेंद्र को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

दादी के गंगा प्रसादी कार्यक्रम से वापस जा रहा था वापी

दिनेश घांची अपनी दादी पेपीदेवी के निधन के बाद गांव आया था। दादी पेपीदेवी का 27 अप्रेल को निधन हो गया था। दादी के निधन के बाद दिनेश, पत्नी के साथ गांव खैरवा आया था। 6 मई को डागरी रात और 7 मई को गंगा प्रसादी कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम पूरा होने के बाद 8 मई को वह वापी जाने की तैयारी में था। पर इस बीच यह बड़ा हादसा हो गया।

पत्नी के नहीं रुक रहे थे आसूं

घटना की जानकारी पर मृतक के रिश्तेदार और उसकी पत्नी भी रोते हुए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंची। वह बार-बार पति से मिलवाने की जिद करती नजर आई। परिजनों ने उसे बताया कि दिनेश को जोधपुर रेफर किया गया है। इसके बावजूद उसकी आंखों से आंसू नहीं रुके। बाद में रिश्तेदार उसे समझाकर वापस खैरवा ले गए।

पिता का इकलौता बेटा था

दिनेश तीन बहनों का इकलौता भाई और अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी 6 दिसम्बर 2023 को हुई थी। परिवार के लाडले की अचानक मौत के बाद घर में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के सबसे लम्बे आमेर-नाहरगढ़ रोप-वे प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट की रोक, पक्षों से मांगा जवाब
Published on:
09 May 2026 12:06 pm
Also Read
View All