पाली

CHANGEMAKER चेंजमेकर अभियान के साथ जूड़ महिला शक्ति ने राजनीति में बदलाव को लेकर एेसे भरी हूंकार…यहां पढ़े

- राजस्थान पत्रिका चेंजमेकर्स अभियान  
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 11:55 AM IST
chnagemaker
CHANGEMAKER चेंजमेकर अभियान के साथ जूड़ महिला शक्ति ने राजनीति में बदलाव को लेकर एेसे भरी हूंकार...यहां पढ़े

पाली. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान के तहत गुरुवार को बापूनगर रोटरी क्लब, नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के साथ ही रोहट व गुंदोज में कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने देश में स्वच्छ राजनीति के लिए बदलाव के लिए नायक की भूमिका निभाने का संकल्प लिया। एक मंच पर आकर महिलाओं ने कहा कि मौजूदा राजनीति का सिस्टम बिगड़ गया है। इसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घर बैठने और कोरी बातें करने से सिस्टम नहीं सुधरेगा। इसके लिए संकल्प और जज्बे के साथ काम करना होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

बापूनगर रोटरी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला ने कहा कि राजनीति इतनी भी गंदी नहीं है कि महिलाएं इससे दूरी बनाए रखे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति की सचिव सुमित्रा जैन ने कहा कि स्वच्छ राजनीति की शुरुआत अपने घर-मोहल्ले से ही करना होगा। सीए शानू पारख, सखी वन स्टॉप सेंटर प्रभारी एडवोकेट ज्योति श्रीवास्तव और रोटे्रक्ट क्लब सचिव अनुभा मूथा समदिडय़ा ने कहा कि हमें खुद को अपनी काबिलियत साबित करनी होती है।

इस दौरान लक्ष्य मैन संस्था की अध्यक्ष लीला पारख, पूजा बिड़ला, अग्रवाल महिला मंडल की अनिता बंसल, इन्दू शर्मा, पुष्पा जैन, उर्मिला तापडिय़ा, तृप्ति पांडे, मनीषा सारड़ा, जयश्री रांगी, विमला मंत्री, निर्मला सोनी, शमीम बानो ने भी देश की राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया।

नर्सिंगकर्मियों ने लिया संकल्प

बांगड़ अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने राजनीति को स्वच्छ करना आवश्यक बताया। इस दौरान केन्द्र के प्रधानाचार्य केसी सैनी, नर्सिंग प्रशिक्षक जस्माजॉन सैनी, सेवानिवृत चिकित्सक केएम शर्मा ने राजनीति को दलदल से बाहर निकालने की जरूरत बताई। नर्सिंग छात्रा सुगनी देवी, ममता, नेहा जांगिड़, सबीना बानो, पूर्णिमा और संगीता माथुर ने भी राजनीति की स्वच्छता के लिए अपने विचार व्यक्त किए।

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी

गुंदोज. राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय सभागार में चेंजमेकर अभियान के तहत महिलाओं की कार्यशाला हुई, जिसमें जगदीश चंद्र शर्मा, डॉ. राकेश मेवाड़ा, सुरजीतकंवर, संपति जीनगर, तुलसी मेघवाल, प्यारी देवी एवं राजू कौशल्या ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया।

‘महिलाएं ला सकती है बदलाव’

रोहट. मां शारदे बालिका छात्रावास में चेंजमेकर अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला शक्ति ने बदलाव के नायक के रूप में आगे आने का संकल्प किया। रोहट प्रधान रश्मिसिंह ने कहा कि महिलाएं राजनीति में बदलाव ला सकती है। संयोजक रतन शेखावत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशनसिंह राजपुरोहित, समाजसेवी गणपतलाल दवे ने राजनीति के शुद्दीकरण की आवश्यकता जताई। इस दौरान चंचल भाटी, देवी रानी मिश्रा, सुमन, लक्ष्मी बालवंशी, संतोष गोस्वामी, ललिता त्रिवेदी, सुमन, संतोष कंसारा, चन्द्रकला वैष्णव, रिन्दू सान्दू, सुमन बारहठ, प्रिंयका, कलावती, मीनाक्षी, सुमन देवी, संतोष दवे, अंजान त्रिवेदी, सीमा विश्नोई, अरूणा व्यास, योगिनी तिवारी, गिरीजा मिश्रा, धर्मेश्वरी देवल, राज कंवर, कुसुमलता दवे, रूपी मीणा, किरण मौजूद थे।

Published on: