पाली

Ram Navami 2025 : शहरवासियों ने प्रभु राम के लगाए जयकारे, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पाली शहर मे श्रद्धा व उल्लास से मनाई रामनवमी
2 min read
Apr 06, 2025
Ram Navami 2025 : शहरवासियों ने प्रभु राम के लगाए जयकारे, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
पाली शहर में राम नवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में हाथ में तलवार लेकर प्रदर्शन करती युवती।

Ram Navami 2025 : पाली शहर में राम नवमी रविवार को उल्लास से मनाई गई। रामचन्द्र भगवान के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे गूंजे जयकारों से शहर गूंज उठा। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह नगरवासियों ने स्वागत किया।

पानी दरवाजा स्थिति रघुनाथ मंदिर पर भगवान की महाआरती संत सुरजनदास, हनुमान बगीची के संत जोगाराम दास, शोभायात्रा अध्यक्ष शांतीलाल सिंघवी, उपाध्यक्ष सोहन सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, परमेश्वर जोशी, किशन प्रजापत, कमल किशोर गोयल ने की। जिला प्रचार प्रमुख मनीष सैन ने बताया किशोभायात्रा में समाज, संगठन व विद्यालयों की 137 से अधिक झांकियां सजाई गई। जिनके माध्यम से सामाजिक समरसता, हिन्दू धर्म, शिक्षा, स्वछताका संदेश दिया गया। शोभायात्रा गोपीनाथ मंदिर, पल्लीवालों का वास, गणेश चौक, सराफा बाजार, उदयपुरिया बाजार, गोल निम्बड़ा, गुलजार चौक, राणा प्रताप चौक, पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, रूई कटला, धानमंडी, घी का झंडा, फतेहपुरिया बाजार होते हुए वापस रघुनाथ मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर व इत्र बरसाकर स्वागत किया गया।

इन्होंने लिया शोभायात्रा में भाग

आर्यवीर दल, महिला आर्य समाज, इस्कॉन मंदिर, आचार्य ब्राम्हण समाज, सीरवी महिला विकास समिति, सीरवी नवयुवक सेवा समिति, माली समाज, भगत सिंह व्यायाम शाला, आर्यवीर दल अखाड़ा, महाकाल नवयुवक मंडल, पीपा श्रत्रीय दर्जी समाज, घांची युवा समाज, कुमावत समाज, आशापुरा गुरुकुल, ब्राम्हण स्वर्णकार समाज, जैन युवा संगठन, गुरलेश्वर खटीक समाज, भोमिया राजपूत समाज, चारणीय समाज, नामदेव छीपा समाज, सिखवाल ब्राह्मण समाज, जांगिड़ समाज, विश्वकर्मा जांगिड़ महिला मंडल, भृगुवंशी जोशी समाज, प्रजापत समाज, हिन्दू लखारा समाज, जीनगर समाज, कबीर पंथी वैष्णव समाज, बसेटा समाज, ओड समाज, पाली विकास सेवा संघ, मारू सैन समाज, आदि गौड ब्राह्मण विकास समाज, गुर्जर गौड समाज, नवदुर्गा नवयुवक मंडल, भारतीय सिंधी समाज, यादव समाज, दुर्गा वाहिनी अखाड़ा, मेढ़श्रत्रीय स्वर्णकार समाज, रांकावत महिला मंडल, रांकावत युवा संगठन, सिंधी स्वर्णकार समाज, महाराणा प्रताप कमांडो फोर्स, महाराणा प्रताप महिला कमांडो फोर्स , मेघवाल समाज, बजरंग चौक, चादर वाले बालाजी नवयुवक मंडल, चादर वाले बालाजी महिला मंडल, खटीक समाज, गोस्वामी समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, अरोड़ा खत्री महिला मंडल, क्षत्रीय महिला मंडल, दिव्यांग सेवा संस्थान, बनी ठनी बायोसा धाम, कंसारा समाज, देवी पूजक (गुजराती समाज), नागेश्वर महादेव मंदिर, वैष्णव समाज (बालाजी नगर ), गाडोलिया लोहार समाज, देवासी समाज, बंजारा समाज, राजवीर बैंड, माहेश्वरी समाज राम दरबार आदि ने भाग लिया। इसके साथ ही ​शिक्षण संस्थाओं ने भी भाग लिया।

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

शोभायात्रा में स्मृति चिन्ह घीसुलाल, देवकिशन प्रदीप व्यास की तरफ से दिए गए। शोभायात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण माहेश्वरी समाज ने किया। मार्ग में लाल भाई बूब के सहयोग से प्रसाद बांटा गया। इस मौके परमेश्वर जोशी, किशन प्रजापत, भीमराज चौधरी, अनिल चौहान, नरेंद्र माछर, विजय राज सोनी, आनंद स्वरूप गुप्ता, बाबूलाल कुमावत, रामसुख पायक, प्रवीण उपाध्याय, हरीश पांडे, कुशल शर्मा, देवीसिंह राजपुरोहित, कैलाश जीनगर, प्रवीण सोनी, रमेश थावानी, राकेश कुमावत, प्रवीण परिहार, कैलाश कुमावत, यशवंत पांडे, हरीश सोनी, दीपक सोनी, जय सावलानी, श्रवण भीलवारा, शक्तिदान सोडा, महेश वैष्णव गुलाब जांगिड़, दुर्गेश चौहान, राकेश कुमावत, रमेश थावानी, अशोक बंजारा, रवि प्रजापत, बाबूदास वैष्णव, किशोर सैन, गौरव शर्मा, रविन्द्र चौहान आदि ने सहयोग किया।

Updated on:
06 Apr 2025 06:41 pm
Published on:
06 Apr 2025 06:41 pm