25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जागरूकता कार्यक्रम : कालिका टीम ने विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के टिप्स

पाली

image

Newsdesk

Jul 25, 2026

Rajasthan

सोजत @ पत्रिका. नगर के विभिन्न निजी, सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को कालिका टीम के महिला कांस्टेबलों ने बालिकाओं को जागरूकता एवं जनसहभागिता के तहत जागृत करते हुए महिला सुरक्षा के उपयोगी टिप्स बताए गए। इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक कांस्टेबल माया ने बालिकाओं को संकट के वक्त घबराने नहीं, पुलिस की मदद लेने पर जोर दिया। महिला कांस्टेबल माया, गोमती, महिला पुलिसकर्मी संतोष ने राजकोप सिटीजन एप की भी विस्तार से जानकारी दी। वही गरिमा हेल्प लाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, पॉक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच के साथ यातायात नियमों, सीट बेल्ट बांधने एवं हेलमेट पहनने संबंधी संपूर्ण जानकारी दी एवं आत्मरक्षा के भी गुर सिखाए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्टाफ मौजूद रहे।