
सोजत @ पत्रिका. पीएमश्री राउमावि में स्थित हर्बल गार्डन. में शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत सघन पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसके तहत विभिन्न किस्मों के फलदार, फूलदार दस पौधे लगाकर स्टाफ, पर्यावरणप्रेमी व विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य स्वरूपसिंह उदावत ने कहा कि जीवन में पेड़-पौधों का विशेष महत्व पर चर्चा की उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक रूप से पौधरोपण करनी की आवश्यकता बताई। इस मौके पर्यावरणप्रेमी राकेश कश्यप, पर्यावरणविद उदाराम चौधरी ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध वायु देते हैं इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम में राजेंद्र जोशी, पप्पू कुमार, पंकज कुमार, सुरेंद्र परिहार, जयराम माली, ममता, कुसुम लखेरा, सुनीता वैष्णव, अतुल सीरवी, लक्ष्मणराम, विष्णुलाल, माणकलाल, रमेश त्रिवेदी के अतिरिक्त सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इसी प्रकार हरयाळो राजस्थान के तहत कुम्हारों का बास स्थित राप्रावि नं 4 में गुरुवार को सघन पौधरोपण कार्यक्रम के तहत विभिन्न किस्मों के फलदार, फूलदार दस पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान प्रधानाचार्य सुमन हलकिया ने कहा कि वृक्ष धरती के ज़ेवर है। पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से पशु-पक्षियों की कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। वहीं पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। कार्यक्रम में पर्यावरणप्रेमी सीमा गुप्ता, चांदनी गहलोत एवं गजेंद्र गहलोत ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके अंजली, अनीता, शुभम, चंदा, कमलादेवी, कुसुम खुशबू, वर्षा सहित कई जने उपस्थित रहे।
Updated on:
25 Jul 2026 06:00 am
Published on:
25 Jul 2026 06:00 am
