पाली

धमाके के साथ विस्फोट में झुलसे बालक का दम टूटा, मां, पिता व बहन का उपचार जारी

- पाली जिले के रानी स्थित मकान में हुआ था विस्फोट
less than 1 minute read
May 03, 2021
धमाके के साथ विस्फोट में झुलसे बालक का दम टूटा, मां, पिता व बहन का उपचार जारी
धमाके के साथ विस्फोट में झुलसे बालक का दम टूटा, मां, पिता व बहन का उपचार जारी

पाली/रानी। जिले के रानी स्थित धर्मवीर मैदान के समीप एक तीन मंजिला इमारत में तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में झुलसे बालक का उपचार के दौरान रविवार को दम टूट गया। जबकि उसके पिता, मां व बहन का उपचार जारी है। पुलिस ने जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम बुलाई है।

रानी थाना एएसआई मेघाराम चौधरी ने बताया कि शनिवार को रानी के चौधरियों के मोहल्ले में स्थित मकान के प्रथम तल पर अब्दुल शहीद का परिवार रह रहा था। यहां अचानक विस्फोट होने से अब्दुल शहीद, उसका 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जफी, उसकी पत्नी मेहजबीन व पुत्री याशमीन झुलस गई थी।

धमाके से मोहम्मद जफी बालक मकान से सडक़ पर आ गिरा था, उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। उसका उपचार के दौरान दम टूट गया। बाकी का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से एक गैस सिलेण्डर भी जांच के लिए ले गए है।

Published on:
03 May 2021 08:31 am