पाली

किसानों को नहीं सताएगी बिजली व डीजल की चिंता, अब सौर ऊर्जा से लहलहाएंगी फसलें

- सौर ऊर्जा [ solar energy ] से किसान होंगे समृद्व- किसानों को सालों तक बिजली कनेक्शन [ Power connection ] का नहीं करना पड़ेगा इंतजार

2 min read
Feb 14, 2020
किसानों को नहीं सताएगी बिजली व डीजल की चिंता, अब सौर ऊर्जा से लहलहाएंगी फसलें
किसानों को नहीं सताएगी बिजली व डीजल की चिंता, अब सौर ऊर्जा से लहलहाएंगी फसलें

पाली। किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान (कुसुम) योजना बिजली के संकट से जूझ रहे किसानों के लिए वरदान साबित होगी। सौर ऊर्जा से किसानों को हर माह भारी भरकम बिजली के बिलों से भी मुक्ति मिलेगी। सौर ऊर्जा [ solar energy ] से किसान रात के बजाय दिन में सिंचाई कर सकेंगे। सरकार किसानों को सौर ऊर्जा पर 60 प्रतिशत अनुदान देगी। जिले में इस वित्तीय वर्ष में 221 किसानों को सौर ऊर्जा कुसुम योजना [ kusum scheme ] में लाभान्वित किया जाएगा। पहले चरण में डीजल पंप बदले जाएंगे कुसुम योजना के पहले चरण में किसानों के सिर्फ उन सिंचाई पंप को शामिल किया जाएगा। जो अभी डीजल से चल रहे है। इससे किसान का डीजल की भारी बचत होगी।

किसानों को दोहरा फायदा
कुसुम योजना में किसानों को दो तरह से फायदा मिलेगा। एक तो उन्हे सिंचाई के लिए फ्री बिजली मिलेगी और दूसरा अगर वह अतिरिक्त बिजली बना कर ग्रिड को भेजते है तो उसे बदले में उन्हे कमाई भी होगी। अगर किसान के पास बंजर भूमि है तो वह उसका इस्तेमाल सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए भी कर सकता है। इससे किसानों को बंजर जमीन से भी आमदनी होगी। 3 व 5 एच.पी. के पंप 60 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।

आवेदन का ढेर लगा
सौर ऊर्जा के लिए किसान ऑन लाइन आवेदन कर रहे है। करीब 350 किसानों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। उद्यान विभाग की ओर से इस साल मात्र 221 किसानों को ही सौर ऊर्जा पर अनुदान देगा। दूसरे किसानों को अगले वित्तीय वर्ष में अनुदान देंगे।

221 किसानों को मिलेगा अनुदान
कुसुम योजना में जिले भर के 221 किसानों को अनुदान दिया जाएगा। सौर ऊर्जा पर किसानों को सरकार की ओर से 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। सौर ऊर्जा से किसानों को बिजली व डीजल से मुक्ति मिलेगी। -रामाअवतार, सहायक निदेशक उद्यान विभाग पाली

Published on:
14 Feb 2020 03:22 pm