पाली

कॉलेज प्रवेश में अड़चन, ऑनलाइन फार्म नहीं भर पा रहे विद्यार्थी

- सात दिनों में कई बार अटक चुकी है साइट - विद्यार्थी नहीं कर पा रहे अपना रजिस्ट्रेशन  

2 min read
Jun 15, 2018
कॉलेज प्रवेश में अड़चन, ऑनलाइन फार्म नहीं भर पा रहे विद्यार्थी

पाली. जिले की सभी सरकारी कॉलेजों के प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया को शुरू हुए 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन इन दिनों में काफी कम विद्यार्थी ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाए हैं। इसका मुख्य कारण ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की साइट का बार-बार अटक जाना है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक सोनी ने बताया कि आवेदकों को अपना एक फार्म भरने में दो दिन लग रहे हैं। साइट अटक जाने पर उन्हें घंटों तक इ-मित्र केंद्र पर ही बैठा रहना पड़ रहा है। गौरतलब है कि प्रवेश प्रक्रिया की साइट को लेकर हर वर्ष अटकने की शिकायत रहती है। गत वर्ष लगभग 8 दिनों तक साइट अटक गई थी। इससे कई विद्यार्थी फार्म नहीं भर पाए थे।

पहले एसएसओ आइडी
विद्यार्थियों ने बताया कि इस बार कॉलेज ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले एसएसओ आइडी बनानी पड़ रही है। इस आइडी के माध्यम से विद्यार्थियों को कॉलेज निदेशालय की साइट पर आवेदन करना पड़ता है। लेकिन, विद्यार्थियों को सबसे पहले एसएसओ आइडी के ही अटकने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी कॉलेजों में सीटें

1. बांगड़ कॉलेज, पाली
प्रथम वर्ष में कुल सीटें - 10002. गल्र्स कॉलेज, पाली

प्रथम वर्ष में कुल सीटें - 240

3. राजकीय कॉलेज, सोजत
प्रथम वर्ष में कुल सीटें - 4604. राजकीय कॉलेज, जैतारण

प्रथम वर्ग में कुल सीटें - 160

5. राजकीय कॉलेज, बाली
प्रथम वर्ग में कुल सीटें - 1606. राजकीय कॉलेज, सुमेरपुर

प्रथम वर्ष में आवंटित कुल सीटें- 230

7. राजकीय कॉलेज, रोहट
प्रथम वर्ष में आवंटित कुल सीटें - 180

8 . राजकीय कॉलेज, रायपुर

प्रथम वर्ष में आवंटित कुल सीटें - 180

9. राजकीय कॉलेज मारवाड़ जंक्शन
प्रथम वर्ष में आवंटित कुल सीटें - 180

यह रहेगी प्रवेश प्रक्रिया

- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू - 6 जून
- आवेदन भरने की अंतिम तिथि - 20 जून

- आवेदन पत्रों के सत्यापन की तिथि - 23 जून
- अंतरिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन - 26 जून

- मूल प्रमाण पत्रों की जांच की आखिरी तिथि - 2 जुलाई
- इ-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि - 3 जुलाई

- प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन - 4 जुलाई
- महाविद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारंभ - 5 जुलाई

- श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि - 5 जुलाई
- श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए फिर से आवेदन की अंतिम तिथि - 11 जुलाई

- आवेदन पत्रों की ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि - 12 जुलाई
- रिक्त स्थानों के लिए अंतरिम वरीयता सूची / प्रतिक्षा सूची - 13 जुलाई

Published on:
15 Jun 2018 03:58 pm
Also Read
View All