पाली

सोनाणा गांव में चार साल से उपस्वास्थ्य केन्द्र पर लगा है ताला

सोनाणा गांव में पिछले चार वर्षों से एएनएम का पद रिक्त होने के कारण उपस्वाथ्य केन्द्र पर ताला लगा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2019, 7:05 AM IST
सोनाणा गांव में चार साल से उपस्वास्थ्य केन्द्र पर लगा है ताला
सोनाणा गांव में चार साल से उपस्वास्थ्य केन्द्र पर लगा है ताला

देसूरी. निकटवर्ती सोनाणा गांव में पिछले चार वर्षों से एएनएम का पद रिक्त होने के कारण उपस्वाथ्य केन्द्र पर ताला लगा हुआ है। जबकि इस गांव में जूनीधाम खेतलाजी का ऐतिहासिक मंदिर होने के कारण हजारों की संख्या में भक्तों का आगमन होता है। मगर एएनएम के अभाव में भक्तों के साथ ग्रामीणों को भी उपचार को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कई बार ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से रिक्त पद पर एएनएम लगाने की मंाग की लेकिन चिकित्सा विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण ग्रामीणों को उपचार नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आना ग्राम पंचायत के सोनाणा गांव में जूनीधाम खेतलाजी का धाम है। इस धाम पर खेतलाजी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस गांव में वर्षो से चिकित्सा सुविधा एक एएनएम के भरोसे चल रही थी। मगर पिछले चार वर्ष पूर्व एएनएम का स्थानान्तरण हो गया। उसके बाद चिकित्सा विभाग ने रिक्त हुए एएनएम के पद को भरने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की। इस कारण पिछले चार वर्षों से एएनएम के अभाव में उप स्वास्थ्य केन्द्र पर ताला लगा हुआ है। जिसके कारण गांव के ग्रामीणों को उपचार के लिए आस-पास गांवों में जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस गांव में स्थित खेतलाजी धाम पर आने वाले बीमार हो जाए तो उन्हें भी उपचार के लिए अन्य गांवों में जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार रिक्त पद को भरने के लिए जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों से मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीण हो रहे हैं परेशाान
पिछले चार वर्षों से सोनाणा गांव में एएनएम का पद रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण ग्रामीणों को उपचार करने के लिए आसपास गांवों में जाना पड़ रहा है। रिक्त एएनएम के पद को नही भरा गया तो ग्रामीणों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
मुकेशसिंह राजपुरोहित, अध्यक्ष, जूनीधाम खेतलाजी ट्रस्ट कमेटी, सोनाणा

Published on: