पाली

राजस्व खेलों के महाकुम्भ में जुटे 1500 खिलाड़ी, पहले दिन हुए रोचक मुकाबले

- राजस्व विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताएं  
3 min read
• •
Updated: 18 Nov 2017, 1:28 PM IST
sport news

पाली.

20वीं राज्य स्तरीय राजस्व विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शुक्रवार को पाली के बांगड़ स्टेडियम में समारोह पूर्वक हुआ। रंग-बिरंगे ध्वज के साथ खड़े राज्य के 1500 खिलाडिय़ों की मौजूदगी में केन्द्रीय विधि, न्याय एवं कॉर्पोरेट राज्य मंत्री पी.पी.चौधरी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राजस्व मंडल अजमेर एवं जिला प्रशासन के सयुंक्त तत्वावधान में सरस्वती की पूजा-अर्जना के बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। समारोह की अध्यक्षता ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने की। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, उपसभापति मूलसिंह भाटी, राजस्व मंडल के पर्यवेक्षक द्वारकालाल मीणा सहित अतिथियों का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। यहां अतिथियों से राज्य के सभी खिलाडिय़ों का जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा एवं एडीएम भागीरथ विश्नोई ने परिचय करवाया। चन्द्राज स्कूल सोजतरोड के बैण्ड ने अपनी सुरीली धुनों से दर्शकों को मोहित कर दिया। पटवारी वासुदेव ने खिलाडिय़ों को शपथ दिलवाई।

यह कहा नेताओं ने

मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि खेल स्वास्थ्य व टीम भावना को भी प्रेरित करता हैं। ऊर्जा राज्य मंत्री राणावत ने राज्य स्तरीय खेलों के लिए सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि उप मुख्य सचेतक राठौड़ ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए खेल एवं योग सबसे सशक्त माध्यम है।

चूरू ने जीता उद्घाटन मैच

बांसवाड़ा और चूरू के बीच रस्साकशी का उद्घाटन मैच हुआ। जिसे चूरू के खिलाडिय़ों ने जीता।

यह रहे परिणाम

- पाली की टीम ने जैसलमेर को कैरम प्रतियोगिता में हराया।

- 17 से 19 नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कैरम प्रतियोगिता में धौलपुर व बूंदी के बीच हुए मैच में बूंदी विजयी रही तथा करौली बनाम जालोर के मैच में जालोर टीम विजयी रही।
- टेबल टेनिस में राजसमंद बनाम बाड़मेर मैच में राजसमंद विजयी रही। बांसवाड़ा बनाम झालावाड़ के मुकाबले में बांसवाड़ा टीम विजयी रही।

- शतरंज में पाली ने चित्तौडगढ़़ को हराया, टोंक ने भरतपुर को तथा जयपुर ने सिरोही को पराजित किया।
- कबड्डी प्रतियोगिता में टोंक ने बारां को हराकर विजय हासिल की। इसी प्रकार सिरोही ने अलवर को हराया।

- बैडमिन्टन प्रतियोगिता में करौली ने जालोर, जयपुर और नागौर तथा चूरू ने दौसा को हराया।
- वॉलीबाल प्रतियोगिता में पाली ने बारां को, सिरोही ने भरतपुर संभाग को, जयपुर ने राजसमंद को तथा जोधपुर ने बांसवाड़ा को पराजित किया।

- बास्केटबाल मैच में चित्तौडगढ़़ की टीम ने जालोर को पराजित किया। लॉन टेनिस में बाड़मेर ने जैसलमेर को हराकर अपना मैच जीता।
- फुटबाल में बाड़मेर ने बीकानेर को 4-0 से हराया। इसी तरह अजमेर ने जयपुर को 2-1 से, बांसवाड़ा ने करौली को 2-0 से, जालोर ने भरतपुर को 1-0 से, झुंझुनूं ने नागौर को 1-0 से तथा बाड़मेर ने सवाई माधोपुर को 2-0 गोल से परास्त किया।

लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

लोक कलाकारों ने शुक्रवार शाम बांगड़ स्टेडियम में अपनी लोक स्वरलहरियां बिखेरी। लोक कलाकारों ने लोक गायन, लोक वाद्य और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों के यादगार रंग भरे। जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा, एडीएम भागीरथ विश्नोई, राजस्व अपील अधिकारी बजरंगसिंह, विभिन्न उपखंड अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोककला का लुत्फ उठाया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के.के राजपुरोहित के नेतृत्व में फादर चिल्ड्रन स्कूल के बच्चों ने फिल्म लगान के गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके साथ ही बालिया स्कूल के बच्चों ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। सेन्ट जेवियर और रतनचंद लोढ़ा स्कूल के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र अनवर खां लंगा पार्टी रही। लोक भजन बाबा रामदेव की आराधना पर तेरहताली नृत्य ने भक्तिरस का माहौल बनाया। कालबेलिया लोक कलाकारों ने अपनी लाजवाब प्रस्तुतियां दी। संचालन ओम आचार्य एवं पूनम ने किया।

Published on: