नई दिल्ली

गिरने से युवक की मौत

निकटवर्ती बासनी गांव में सोमवार देर शाम को नदी किनारे रपट ग्रेवल मार्ग पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2016, 12:34 PM IST
Feature image

निकटवर्ती बासनी गांव में सोमवार देर शाम को नदी किनारे रपट ग्रेवल मार्ग पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

जोजावर चौकी प्रभारी पुखराज गहलोत ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गिरधारीलाल (45) पुत्र सुजाराम मेघवाल के रूप में हुई। मृतक अविवाहित था तथा पिछले काफी समय से यहां अकेला ही रह रहा था। घटना को लेकर जोधपुर रह रहे उसके परिजनों को सूचित किया।


Published on: