पाली

जमीन विवाद का झगड़ा, लाठियां व कुल्हाड़ी लेकर आए

- वीडियो वायरल, परस्पर मामले दर्ज
less than 1 minute read
Aug 07, 2021
जमीन विवाद का झगड़ा, लाठियां व कुल्हाड़ी लेकर आए
जमीन विवाद का झगड़ा, लाठियां व कुल्हाड़ी लेकर आए

पाली/रोहट। जिले के रोहट थाना क्षेत्र के भांवरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, आपसी मारपीट में महिला सहित तीन जने घायल हो गया। इस घटनाक्रम का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें दोनों पक्ष लाठियां व कुल्हाड़ी लेकर दिख रहे हैं, पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहट थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के भांवरी गांव में आपसी रिश्ते में भाइयों की जमीन आई हुई है, जिस पर दोनों पक्षों को जमीन पर अलग-अलग जगह पर कब्जा है। जमीन विवाद को लेकर दोनों में पुराना विवाद है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष द्वारा कुल्हाड़ी लेकर वार करने जाते हुए का वीडियो भी वायरल हो हुआ है।
भांवरी निवासी समदा पत्नी मनाराम पटेल ने पर्चा बयान दिया कि वह खेत में कार्य कर रही थी। इस दौरान भांवरी निवासी मंगलाराम पुत्र नारायणराम पटेल व गेनाराम पटेल ने रास्ता रोककर मारपीट की। जिससे समदा व मनाराम घायल हो गए। उन्हें बांगड़ अस्पातल पाली उपचार के लिए ले जाया गया।

दूसरे पक्ष में के भांवरी निवासी मंगलाराम पुत्र नारायणराम पटेल ने रिपोर्ट दी कि खेत में कार्य कर रहा था। भांवरी निवासी मनाराम पुत्र चिमनाराम, झूंझाराम पुत्र चिमनाराम, श्रवण पुत्र झूझाराम, समदा पत्नी मानाराम, पिस्ता पत्नी झूझाराम पटेल ने खेत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करके कुल्हाड़ी से मारपीट की। इससे मंगलाराम घायल हो गया। पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Updated on:
07 Aug 2021 08:49 am
Published on:
07 Aug 2021 08:47 am