पाली

Video : खाई में पलटा ट्रैक्टर, श्रमिक की मौत

बाबरा. कस्बे के पास काली घाटी सरहद स्थित गिरी मार्ग पर शनिवार शाम एक ट्रैक्टर सडक़ के पास खाई में पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रैक्टर सवार श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 12:52 AM IST
खाई में पलटा ट्रैक्टर, श्रमिक की मौत
खाई में पलटा ट्रैक्टर, श्रमिक की मौत

बाबरा. कस्बे के पास काली घाटी सरहद स्थित गिरी मार्ग पर शनिवार शाम एक ट्रैक्टर सडक़ के पास खाई में पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रैक्टर सवार श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर सवार (गिरी) रामावास निवासी साबूसिंह (25) पुत्र मदनसिंह रावत शाम को बाबरा से अपने गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान काली घाटी सरहद स्थित सडक़ के किनारे एक खाई में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में साबूसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मशक्कत के बाद ट्रैक्टर खाई से निकाला गया।

नकाबपोश बदमाशों ने तोड़े पांच शिलालेख, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर मारवाड़. बर के रेलमगरा गांव में शुक्रवार की देर रात दो बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश पांच बदमाशों ने अलग अलग स्थानों पर लगे पांच शिलालेख तोड़ दिए। फरार होते समय ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
बर सरपंच गजेंद्र कंवर इन्दा ने बताया कि रेलमगरा में जल स्वावलंबन अभियान के तहत एनीकट का निर्माण कराया गया था। सीसी व डामरीकृत सडक़ निर्माण सहित पांच प्रमुख कार्य कराए गए थे। इन कार्य स्थलों पर अलग अलग स्थानों पर पांच शिलालेख लगा रखे थे। पांच युवक दो बाइक पर सवार होकर आए। इन्होंने मुंह पर नकाब लगा रखे थे। इन युवकों ने रात के अंधेरे में पांचों शिलालेख तोड़ दिए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन युवक हाथ नहीं लगे। समाजसेवी कानसिंह इन्दा ने बताया कि ग्रामीणों ने बाइक के नम्बर देख लिए थे। बाइक नम्बर व हुलिए के आधार पर पांचों में से दो की पहचान हो गई है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस वारदात को लेकर रेलमगरा के ग्रामीणों में भी आक्रोश है।

Updated on:
24 Nov 2019, 12:52 AM IST
Published on: