पाली

परेशानी : रेलवे अंडरपास में भरा पानी, हो रहे हादसे

रायपुर मारवाड़. हरिपुर रेलवे अंडरपास को पर करना वाहन चालकों और ग्रामीणों के मुश्किल हो गया है। इस अण्डर पास में रोजाना कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2019, 2:36 AM IST
परेशानी : रेलवे अंडरपास में भरा पानी, हो रहे हादसे
परेशानी : रेलवे अंडरपास में भरा पानी, हो रहे हादसे

रायपुर मारवाड़. हरिपुर रेलवे अंडरपास को पर करना वाहन चालकों और ग्रामीणों के मुश्किल हो गया है। इस अण्डर पास में रोजाना कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है। इस कारण यहां भरा पानी और सडक़ पर पड़े गड़्ढे है। जो पानी भराव के कारण नजर नहीं आते है। उपखण्ड मुख्यालय से पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में जाने के लिए हरिपुर रेलवे अंडरपास से होकर गुजरना पड़ता है। इस अण्डरपास से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। सडक़ भी पानी भराव के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार रेलवे और अन्य अधिकारियों को ठीक करने की गुहार लगाई, लेकिन मार्ग को परेशानी का समाधान नहीं किया जा रहा है।

निर्माण के समय बरती लापरवाही
जयपुर अहमदाबाद रेलवे मार्ग पर पिछले साल दोहरीकरण का कार्य किया गया। उपखण्ड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर हरिपुर रेलवे समपार फाटक को हटाया जाकर वहां अंडरपास का निर्माण किया गया। रेलवे ने जिस कम्पनी को वर्क ऑर्डर दिया था, उसने अंडरपास में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया। बारिश के दिनों में कई दिनों तक ये मार्ग अवरुद्ध रहा। अब बारिश थमने का बाद जमीन से हो रहे रिसाव से अंडरपास में जल भराव हो रहा है। पानी का लेवल दो फीट तक पहुंच गया है।

जहा हंगामा, वहां राहत
सेंदड़ा के सबलपुरा सम्पर्क मार्ग पर भी अंडरपास में यही हालात थे। सेंदड़ा सरपंच शंकरलाल कटारिया ने अनशन पर बैठ राहत की मांग उठाई। वहां रेलवे ने कार्य शुरू कर दिया। हरिपुर के ग्रामीण कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

अनशन पर बैठूंगा
मैंने अजमेर रेलवे मण्डल प्रबन्धक को पत्र भेजा है। समय रहते अंडरपास की समस्या का निस्तारण नहीं किया तो मैं अंडरपास के समक्ष अनशन पर बैठूंगा। जिम्मेदारों की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अशोक पालडिय़ा, रायपुर

रेल मंत्री को बताया
हरिपुर में रेलवे के जिम्मेदारों की लापरवाही से कई गांवो के ग्रामीण छह माह से परेशान है। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मैंने रेल मंत्री को हालात से अवगत कराकर प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की है।
शोभा चौहान, विधायक, सोजत

Published on: