पाली

Vande Bharat Expresss: जयपुर से दिल्ली तक दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, मारवाड़ को इंतजार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रसिंग के माध्यम से जयपुर-दिल्ली कैंट उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झण्डी दिखाकर किया। अपने भाषण में पाली और सिरोही में भी रेल सेवाओं के विस्तार का जिक्र किया।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2023, 11:58 AM IST
vande_bharat_rajasthan.jpg

पाली. अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का संचालन गुरुवार से नियमित रूप से शुरू होगा। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जयपुर-दिल्ली कैंट उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम के दौरान रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव भी जयपुर में उपस्थित रहे।

इस गाड़ी का विस्तार वाया मारवाड़ जंक्शन होकर आबूरोड तक करने की मांग चल रही है। ऐसा होने पर मारवाड़ को भी वंदे भारत में सफर करने की सुविधा मिल सकेगी। गाड़ी संख्या 09617, जयपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जयपुर से 11 बजे रवाना हुई है। उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू व गुडगांव स्टेशनों पर ठहराव की सुविधा दी गई।

अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन 13 अप्रेल 2023 से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 20977, अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) अजमेर से सुबह 6.20 बजे रवाना होगी और सुबह 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20978, दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से शाम 18.40 बजे रवाना होकर रात 11.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 12 वातानुकुलित कुर्सीयान, 2 वातानुकुलित एक्जीक्यिूटिव कुर्सीयान और 2 ड्राइविंग कार श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पाली और सिरोही में भी रेल सेवाओं का जिक्र किया।

Updated on:
12 Apr 2023, 11:58 AM IST
Published on: