पाली

Watch Video : उत्तम सेवा चिन्ह से 143 पुलिसकर्मी सम्मानित, रक्तदान ​शिविर व पौधरोपण का किया आयोजन

Rajasthan Police Foundation Day 2025 : पाली शहर के पुलिस लाइन मैदान में मनाया राजस्थान पुलिस का 76वां स्थापना दिवस

less than 1 minute read
Apr 16, 2025
पाली के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर 143 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Rajasthan Police Foundation Day 2025 : पाली। राजस्थान पुलिस का 76वां स्थापना दिवस बुधवार सुबह शहर के पुलिस लाइन मैदान में मनाया गया। इस दौरान परेड का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल पुलिस के जवानों ने पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट को मार्च फास्ट की सलामी दी। इसके बाद पुलिस अ​धिकारियों ने 143 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रक्तदान ​​शिविर व पौधरोपण का आयोजन भी किया गया।

पुलिस स्थापना दिवस समारोह के तहत बुधवार सुबह 7.15 बजे पुलिस लाइन मैदान में परेड हुई। जिसमें शामिल जवानों ने पुलिस अधीक्षक जाट को मार्च फास्ट की सलामी दी। इस दौरान पुलिस अ​धिकारियों ने 143 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और सीएलजी सदस्यों से मिले। इस दौरान कई सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक को बताई। इस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में जिसमें पुलिस अधीक्षक जाट, अतिरिक्त पुलिस विपिन कुमार शर्मा, सीओ सिटी ऊषा यादव, सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण किया।

लाइन परिसर में बने सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक जाट व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शर्मा सहित 31 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रही। कार्यक्रम में जिले भर से आए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ और थानाप्रभारी भी शामिल रहे।

Published on:
16 Apr 2025 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर