पाली

Watch Video : जा तुझ को सुखी संसार मिले… सामूहिक विवाह सम्मेलन, यहां 30 जोड़े अग्नि के फेरे लेकर हमसफर बने

कुमावत समाज के 14वे सामूहिक विवाह सम्मेलन व महोत्सव में समाजबंधुओं का रेला उमड़ पड़ा।

less than 1 minute read
May 08, 2025
सामूहिक विवाह सम्मेलन में सेल्फी लेता एक दूल्हा।

निमाज(पाली)। राजस्थान के ब्यावर जिले के निमाज कस्बे के कूबाजी महाराज मंदिर पर कुमावत समाज जागृति सेवी समिति के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित कुमावत समाज के 14वे सामूहिक विवाह सम्मेलन व महोत्सव में समाजबंधुओं का रेला उमड़ पड़ा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 30 जोड़े अग्नि के समक्ष फेरे लेकर हमसफर बने।

तोरण टिकते समय दूल्हा पक्ष व दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने तोरण आयो बींद... सरीखे मारवाड़ी तथा जा तुझको सुखी संसार मिले ... गीत गाए। महिलाएं, युवा व समाज बंधु बैंड बाजों की धुनों पर थिरकते रहे। गुरुवार को सम्मेलन स्थल पर पहुंची बारातो को देखने जन सैलाब उमड़ पड़ा। सभी दूल्हों का समिति अध्यक्ष शिवराम एकलिया की अगुवाई में समिति सदस्यों सहित समाज बंधुओं में स्वागत किया। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति संयोजक शिवराम एकलिया,अध्यक्ष मांगीलाल दुबलदिया, सचिव नेमीचंद घोड़ला, कोषाध्यक्ष नारायणलाल दुबलदिया,प्रचार मंत्री शंकरलाल भड़लीवाल, समिति सदस्य, समाजबंधुओं ने शिरकत की।

ये भी रहे उपस्थित

समिति अध्यक्ष एकलिया ने बताया कि विवाह सम्मेलन व महोत्सव में संत पुखराज महाराज, तेजगिरी महाराज,सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत,कुम्हार कुमावत महासभा प्रदेशाध्यक्ष आरसी कुमावत, प्रधान मेघाराम सोलंकी, उपप्रधान पप्पुराम कुमावत, जिपस आशा कुमावत, नायब तहसीलदार दिलीप पटेल, भेनाराम गहलोत, भंवरलाल कुमावत, माणक बबियाल, नारायणलाल कुमावत, ओमप्रकाश घोड़ावड,कन्हैयालाल कुमावत समेत दक्षिण भारत के प्रवासी बंधुओं ने भी शिरकत की। गुरुवार को संतो के सानिध्य एवं अतिथियों की मौजूदगी में 14वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के साथ कुबाजी महाराज का 582वां अवतरण दिवस एवं 402वां निर्वाण दिवस महोत्सव को सफल बनाने को लेकर समिति सदस्य, महोत्सव समिति, जागृति सेवा समिति सदस्य, पदाधिकारियो के साथ समाजबंधु जुटे रहे।

Published on:
08 May 2025 06:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर