9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali Murder: घर आने से रोकता था प्रेमिका का बच्चा, सिरफिरे आशिक ने मासूम को दी दर्दनाक मौत, जंगल में मिली लाश

पाली के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमिका के 11 वर्षीय बेटे को तरबूज खिलाने के बहाने ले जाकर उसके लिव-इन पार्टनर ने सुनसान जगह पर पत्थरों से वार कर निर्मम हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Mar 09, 2026

Murder, Murder in Pali, Child murder, Child murder in Pali, Child murder in Rajasthan, Girlfriend's child murdered, Pali News

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। फोटो- पत्रिका

पाली। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक कलयुगी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के 11 वर्षीय मासूम बेटे की पत्थर से वार कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

तरबूज खिलाने के बहाने ले गया साथ

जानकारी के अनुसार घोसी कॉलोनी निवासी शेहनवाज (42), पत्नी मोहम्मद रफीक, जिसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने दो पुत्र और एक पुत्री के साथ किराए के मकान में रह रही है। वह पिछले दो साल से उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद फारूक (22) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

शेहनवाज का 11 वर्षीय बेटा तोफिस, जो मदरसे में पढ़ता था, रमजान के चलते घर आया हुआ था। बच्चों को फारूक का घर आना पसंद नहीं था और वे अक्सर उसे टोकते थे। इसी रंजिश में फारूक ने हत्या की साजिश रची। सुबह करीब 11 बजे वह तोफिस को तरबूज खिलाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया।

जंगल में वारदात को दिया अंजाम

आरोपी दिनभर बालक को शहर में घुमाता रहा। शाम ढलने पर वह उसे मानपुरा भाकरी के पीछे उतवण जाने वाले सुनसान कच्चे मार्ग पर ले गया। वहां आरोपी ने पहले तीन बियर पी और फिर सोची-समझी साजिश के तहत तोफिस के चेहरे और पेट पर भारी पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए। चोट इतनी गंभीर थी कि बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी चुपचाप अपने घर लौट आया।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जब बालक घर नहीं लौटा तो मां ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी रवींद्र सिंह खींची के नेतृत्व में पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की जांच में फारूक बालक को बाइक पर ले जाता दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से शव बरामद किया और उसे बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई शंकर लाल ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर और बियर की खाली बोतलें बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।