20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के युवक ने उदयपुर की युवती से लिव-इन रिलेशनशिप में किया रेप, बंधक बनाकर करता था मारपीट, दी ये धमकी

Crime In Live-In Relationship: युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार और फिर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि एक युवती ने रिपोर्ट दी।

less than 1 minute read
Google source verification
couple crime

फोटो सोर्स-AI

Mp Youth Rape And Beat Udaipur Girl: मध्यप्रदेश के एक युवक पर उदयपुर की युवती ने लिव-इन रिलेशनशिप के नाम पर बलात्कार, मारपीट और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद हिरणमगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर सोशल मीडिया पर फोटो डालकर बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप है।

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

यह मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट शहर उत्तर क्रम संख्या-2 के आदेश पर दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार युवती ने रिपोर्ट में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान खानपुरा, मंदसौर (मध्यप्रदेश) निवासी विवेक जोशी से हुई थी। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर मंदसौर बुलाया और साथ रहने का दबाव बनाया।

लिव-इन अनुबंध पर जबरन कराया हस्ताक्षर

आरोप है कि 12 मार्च 2025 को आरोपी उसे प्रतापगढ़ कोर्ट परिसर ले गया, जहां दबाव बनाकर लिव-इन रिलेशनशिप के अनुबंध पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद उसे मंदसौर में अपने साथ रखा। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे बंधक बनाकर रखा गया। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।

मां को फोन कर बताई आपबीती

पीड़िता ने बताया कि 6 जुलाई 2025 को उसने अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे वापस उदयपुर ले आए। आरोप है कि बाद में आरोपी ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर बदनाम करने की धमकी दी।

पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट पहुंची

युवती का कहना है कि उसने पहले हिरणमगरी थाने और फिर एसपी कार्यालय में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद हिरणमगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।