प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का किया समर्थन, सफाई कर्मचारी भर्ती में 100 प्रतिशत वाल्मिकी समाज के अभियार्थियो को प्राथमिकता देने की रखी मांग
पाली में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों कों लेकर मंगलवार को झाड़ू डाउन कर हड़ताल पर चले गए। सेंकडों की संख्या में नगर परिषद कार्यालय परिसर में जमा होकर बैठक की और उन्होंने आगे की रणनीति बनाई। उसके बाद शहर के विभिन्न चौराहे से होते हुए आक्रोश रैली निकालते और जमकर नारेबाजी की।
वाल्मिकि समाज के नेता व एडवोकेट विक्रम चंदानी ने बताया कि राज्य की नगर निकायों में स्वायत शासन विभाग जयपुर राजस्थान की ओर से होने जा रही 24797 पदों पर सफाई कर्मचारी भर्ती में परंपरागत सफाई कार्य करने वाली अनुभवी वाल्मीकि (मेहतर) समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देते हुए 100 प्रतिशत नियुक्तियां करवाने की मांग को लेकर जयपुर मुख्यालय में बीते कई दिनों से हड़ताल चल रही है। जिसका समर्थन करते हुए मंगलवार को पाली नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने झाड़ू डाउन का निर्णय किया है। साथ वे सफाई का काम नहीं करेंगे। आगे का निर्णय प्रदेश में चल रही हड़ताल बैठे नेताओं के आदेशनुशार रहेगा।
इस मौके पर समाज के मदन तेजी, राजू घांवरी, विनोद तेजी, कालूराम आदिवाल, अर्जुन चौहान, द्वारकाप्रसाद जावा, गंगदेव आदिवाल, पूरणकुमार आर्य सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।