
Rajasthan Election 2023 Live Update : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज से वोटिंग जारी है। इस बार पहली बार वोटिंग देने वाले मतदाता उत्साह से लबरेज हैं। पाली विधानसभा के प्रत्याशियों ने तरह-तरह की मनोकामनाएं कर परिवार के साथ मतदान केन्द्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे। वही कई केंद्रों पर युवा वोट देने के उत्साह की वजह से छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए।
सुबह वोटिंग शुरू होने पर सबसे पहले अपने वोट को डाला। इसके बाद अपने दोस्तों और अभिभावकों अपनी वोट डालने की सूचना दी। पहली बार वोट डालने खुशी चेहरे पर साफ-साफ दिख रही थी। इसके बाद पहली बार मतदान की अपनी यादों को संजोकर रखने के लिए युवाओं ने मतदाता केंद्रों पर बने सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी खींची। इस सेल्फी को अपने दोस्त के बीच शेयर करने की होड़ थी।
Rajasthan Election 2023 Live Update : जानिए किस विधानसभा में सुबह 11 बजे तक कितना हुआ मतदान
पाली जिले में 22.66 फीसदी मतदान
बाली - 21.49 प्रतिशत
जैतारण - 22.61 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन - 22.37
पाली- 23.61प्रतिशत
सोजत - 23.55 प्रतिशत
सुमेरपुर - 22.67 प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक ये हुआ था मतदान
जैतारण 9.48 प्रतिशत
सोजत 8.82 प्रतिशत
पाली 9.32 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन 8.34 प्रतिशत
बाली 5.02 प्रतिशत
सुमेरपुर में 9.05 प्रतिशत मतदान
पाली जिले में कुल 8.34 प्रतिशत मतदान