पाली

National Sports Day 2023: नवाचार ने बदली यहां की तस्वीर… अब गांवों की मिट्टी में निखरी खेल प्रतिभाएं मनवा रही लोहा

National Sports Day 2023: सुविधाएं मिलने पर खेलों की ओर बढ़ा झुकाव

2 min read
Aug 29, 2023
निमाज का आदिनाथ स्टेडियम

National Sports Day 2023: खेलों पाली नवाचार के तहत जिलेभर में विकसित हुए खेल मैदानों से खेल प्रतिभाओं में निखार आने लगा है। ग्रामीण खेल प्रतिभाएं अब हर खेल में अपना लोहा मनवा रही है। जिले के निमाज कस्बे के आदिनाथ स्टेडियम में भी कई खेलों के मैदान बनवाए गए हैं। खेल प्रतिभाओं के लिए राजस्थान पत्रिका ने भी राष्ट्रीय खेल हॉकी के साथ ही खेल मैदानों को लेकर सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित किए थे। बाद में जिला कलक्टर ने मनरेगा योजना में खेल मैदान विकसित करने के लिए निमाज के खेल मैदान के लिए राशि स्वीकृत की थी। इससे खेल मैदान विकसित हो सका।

रेसिंग ट्रेक से फुटबाल व बास्केटबाल के मैदान
खेलो पाली नवाचार के तहत जैतारण पंचायत समिति में 36 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान स्वीकृत किए गए। इनमें से 28 ग्राम पंचायतों में मैदान बनकर तैयार है। इससे अब खिलाडि़यों को रेसिंग ट्रेक से लेकर फुटबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, बास्केटबाल मैदान की सौगात मिल सकी है। यहां पर ग्रामीण ओलंपिक भी हुए, तो खिलाड़ी रोजाना अभ्यास भी कर पा रहे हैं।

राजस्थान पत्रिका ने उठाया था खिलाडियों का दर्द
राजस्थान पत्रिका ने समय-समय पर क्षेत्र के खेलप्रेमियों एवं खिलाडिय़ों के मुद्द्दे पर समाचार प्रकाशित किए। पत्रिका ने "रियासत काल से हॉकी का गढ़ रहा निमाज, स्टेडियम में सुविधा बढ़े तो निखरे प्रतिभाएं" , "सब्जी बेच रहा हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका खिलाड़ी" , "खेल कॉम्प्लेक्स बने तो हमारे खिलाडिय़ों के सपनों को लगे पंख", "सुविधाओं का टोटा: स्टेडियम में छांव तलाशते रहे खिलाड़ी और दर्शक", "खिलाड़ियों के सपनों को अब लगेंगे पंख, मैदानों की मिलेगी सुविधा, निखरेगा कौशल" आदि शीर्षकों से खबरें प्रकाशित कर खिलाडिय़ों व खेलप्रेमियो के दर्द को उजागर किया था।

खेल प्रतिभाओं में निखार
खेल मैदान विकसित होने से क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं में निखार आ रहा है। खिलाडिय़ों को गांवों में ही बास्केटबाल, रनिंग ट्रैक, वॉलीबाल, हॉकी आदि खेल मैदानों की सुविधा मिल रही है। - दिव्या कुमारी, सरपंच, निमाज

खेलो की ओर होगा झुकाव
निमाज शुरू से ही खेलों में, विशेषकर हॉकी में अव्वल रहा है। कई खेल प्रतिभाएं यहां से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पहुंची है। भगवान आदिनाथ स्टेडियम में हॉकी व अन्य खेलों के मैदान बनने व सुविधाएं बढ़ने से खिलाडिय़ों व खेलप्रेमियों का झुकाव खेलो की ओर हुआ है। - भगवतीसिंह उदावत, बास्केटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी

Updated on:
29 Aug 2023 04:10 pm
Published on:
29 Aug 2023 03:23 pm
Also Read
View All