पन्ना

लाड़ली बहनों से मुख्यमंत्री बोले- ‘जहां भी कांग्रेसी मिले, अपने हिसाब से निपटना’

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पन्ना में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के अंदर रावण और कंस को पनपने नहीं देंगे।

less than 1 minute read
Sep 05, 2025
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव फाइल फोटो

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को पन्ना जिले के अमानतगंज पहुंचे। यहां पर महिला सम्मेलन में 106.15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसी दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अंदर रावण और कंस को पनपने नहीं देंगे।

'हिंदू गाली खाने के लिए नहीं...'

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं का अपमान करता है, गालियां देता है। मणिशंकर अय्यर सनातन धर्म के लिए...डेंगू की बीमारी है। अभी कह रहे हैं कि हिंदू मत कहो। हिंदू गाली खाने के लिए नहीं है। देश के अंदर रावण और कंस को पनपने नहीं देंगे। नकली भगवादारी, नकली हैं इनकेष। राम का काम आया तो अडंगा। इनकी हरकतें ऐसी हैं कि मध्यप्रदेश में 20 साल से बाहर हैं। अगले 50 साल तक बाहर रहेंगे।

चुनाव आयोग देगा सुदर्शन चक्र

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी बहनों के लिए गालियों की भाषा बोलते थे। जहां भी कांग्रेसी मिले, उनसे अपने हिसाब से निपटना। महिलाओं को शराबी बताया है। इलेक्शन कमीशन आपको चुनाव के समय सुदर्शन चक्र देगा। उस चक्र से एक भी कांग्रेसी नहीं बचेगा। इसी भाई दूज से 1500 रुपए दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि जल्द ही पन्ना में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया जाएगा।

106.15 करोड़ की परियोजनाओं का उद्धाटन

सीएम डॉ मोहन यादव ने 106.15 करोड़ की लागत से परियोजनाओं का उद्धाटन किया। इसमें 23.73 करोड़ रुपए की लागत के 9 कार्यों का लोकार्पण किए। जल जीवन मिशन के तहत गड़ोखर, बिल्हा सुरदहा और टिकरिया नल जल योजना शामिल हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग के तहत मकरंदगंज-हरद्वाही-गुन्नौर सड़क का अपग्रेड किया जाएगा।

Published on:
05 Sept 2025 04:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर