Brihaspati Kund : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से 8 किलोमीटर दूर स्थित बृहस्पति कुंड पर जल्द ही ग्लास ब्रिज बनने वाला है। जो कि एमपी का पहला और भारत का तीसरा ग्लास ब्रिज होगा।
MP Tourism : मध्यप्रदेश को जल्द ही उसका पहला ग्लास ब्रिज मिलने जा रहा है। जी हां चौंकिए मत। यह सही है, पन्ना जिले से 8 किलोमीटर दूर स्थित बृहस्पति कुंड (Brihaspati Kund) वाटफॉल पर भारत का तीसरा ग्लास ब्रिज बनने जा रहा है। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। यहां पर इंजीनियरों ने पहुंचकर मुआयना लिया। बता दें कि, बृहस्पति कुंड देवियों का स्थान है। जहां पर पहले ऋषि मुनियों के आश्रम हुआ करते थे। इसके अलावा राम वन गमन पथ भी यहीं से होकर गुजरता है।
बृहस्पति कुंड हरी-भरी वादियों से घिरा हुआ है। बारिश के दिनों में इसका मनमोहक दृश्य मन मोह लेता है। यहां पर दूर-दूर से टूरिस्ट वादियों का आनंद लेने के लिए आते हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां पर ग्लास ब्रिज बनाने का सरकार को प्रस्ताव रखा। जिसकी मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी। अब टेंडर जारी कर दिया गया है। यहां पर पुरात्तव विभाग द्वारा कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।
बृहस्पति कुंड पर बनने वाला ग्लास ब्रिज एमपी का पहला और भारत का तीसरा ब्रिज होगा। जिसका टेंडर तीन करोड़ रुपए में हो चुका है। बताया जा रहा है कि जमीन से 18 फुट ऊपर रहेगा। जिसमें एक बार में 8-10 लोगों को ही जाने दिया जाएगा। यहां की इतिहास की बात करें तो यहां पर पहले ऋषि मुनियों के आश्रम हुआ करते थे। भगवान राम श्रेता युग में चित्रकूट वनवास के दौरान सीता माता और लक्ष्मण के साथ यहां ऋषि मुनियों के दर्शन करने आते थे।